• img-fluid

    एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप में चमकी मप्र की प्रज्ञा की तलवार

  • March 04, 2022

    -ईपी इवेंट में जीता रजत पदक

    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य फेंसिंग अकादमी की तलवारबाज प्रज्ञा सिंह (Swordsman Pragya Singh) ने ताशकंद के उज्बेकिस्तान में 24 फरवरी से 3 मार्च तक खेली गई एशियन फेंसिंग चैम्पियनशिप (Asian Fencing Championship) में रजत पदक हासिल किया है। प्रज्ञा सिंह ने यह सफलता फेंसिंग की ईपी इवेंट में हासिल की है। उन्होंने फाइनल में उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी के साथ खेलते हुए 45-36 के स्कोर पर रजत पदक हासिल किया।

    जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने गुरुवार को बताया कि मप्र अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह मुख्य प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में फेंसिंग खेल की बारीकियाँ सीख रही हैं। हाल ही में प्रज्ञा सिंह सीनियर ग्रांपी-2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं।

    किसान की बेटी का कमाल
    खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रज्ञा सिंह की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा है कि फेंसिंग जैसे खेल में मध्यप्रदेश के किसान की बेटी ने रजत पदक हासिल किया है। यह गौरव का पल है। मध्यप्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शानदार तरीके से किया है। उन्होंने प्रज्ञा सिंह और उनके प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह को इस सफलता के लिये बधाई दी है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    रावलपिंडी टेस्ट आज से, 24 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

    Fri Mar 4 , 2022
    रावलपिंडी। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ (three match test series) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का सामना पाकिस्तान ( Pakistan) से होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है और मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved