• img-fluid

    नौतपा के छठवें दिन भी खूब तपा मध्य प्रदेश, 48.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा सीधी

  • May 31, 2024

    भोपाल (Bhopal)। राजस्थान (Rajasthan) की तरफ से लगातार आ रही गर्म हवा (Hot Wind) के असर से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों भीषण गर्मी (Extreme heat.) पड़ रही है। नौतपा के छठे दिन गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस (Temperature 48.2 degrees Celsius) सीधी (Sidhi) में दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के नौ शहर आज लू की चपेट में रहे जबकि 19 शहरों में दिन का तापमान 44 से 48.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि, हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में गुरुवार से तापमान में गिरावट भी हुई, जिसके चलते दक्षिणी भाग के शहरों में लू से राहत बनी रही।


    मप्र में गुरुवार को सीधी सबसे गर्म रहा। यहां तापमान रिकॉर्ड 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 47 डिग्री और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में सीधी, खजुराहो और पृथ्वीपुर के बाद छतरपुर के बिजावर, सिंगरौली, शिवपुरी, दतिया, सतना, शहडोल और ग्वालियर भी रहे। बिजावर, छतरपुर में 46.5 डिग्री, सिंगरौली में 46.3 डिग्री, शिवपुरी में 46 डिग्री, दतिया में 45.8 डिग्री, सतना में 45.7 डिग्री, शहडोल में 45.2 डिग्री और ग्वालियर में पारा 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में लू का असर भी रहा। वहीं, बड़े शहरों में तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल में 42.4 डिग्री, इंदौर में 39.6 डिग्री, ग्वालियर में 45.1 डिग्री, जबलपुर में 43.5 डिग्री और उज्जैन में पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से अधिकतम तापमान में कुछ और कमी आने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवा के कारण पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। हालांकि, अब हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पश्चिमी एवं पश्चिमी होने लगा है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी भी आने लगी है। इस वजह से तापमान में मामूली गिरावट होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

    Share:

    शुक्रवार का राशिफल

    Fri May 31 , 2024
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.45, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी, शुक्रवार, 31 मई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आपके लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved