• img-fluid

    दो किस्तों में 5000 करोड़ का नया लोन ले रही मध्य प्रदेश सरकार, पहले से 3.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज

  • August 03, 2024

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बाद 5000 करोड़ (5000 Crores) रुपये का अतिरिक्त कर्ज (Loan) लेने की योजना बना रही है, जिसे दो चरणों (Two Installments) में लिया जाएगा। वर्तमान में सरकार के ऊपर 3.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। लोकसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश सरकार 5000 करोड़ रुपये का कर्ज और लेगी। यह दो किस्तों में लिया जाएगा।


    पहला कर्ज ढाई हजार करोड़ रुपये का 11 साल के लिए लिया जाएगा। जबकि, ढाई हजार करोड़ रुपये का ही दूसरा कर्ज 21 साल के लिए लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार के ऊपर 31 मार्च 2024 की स्थिति में 3 लाख 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण पहले से ही है। राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद का तीन प्रतिशत तक ऋण ले सकती है।

    बता दें मध्य प्रदेश सरकार पर 31 मार्च 2024 तक 3 लाख 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। सरकार नियमों के अनुसार कर्ज लेने जा रही है। सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद का तीन प्रतिशत तक कर्ज ले सकती है। वर्ष 2024-25 में, सरकार 65 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकती है। पिछले वर्ष 2023-24 में मध्य प्रदेश सरकार ने 55 हजार 708 रुपए का कर्ज लिया था।

    Share:

    Himachal: बादल फटने से समेज गांव में सब कुछ खत्म, 60 घंटे बाद भी 36 लोगों का सुराग नहीं

    Sat Aug 3 , 2024
    शिमला (Shimla)। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला जिले (Shimla district) के रामपुर (Rampur Cloud Burst) के झाखड़ी में समेज गांव (Samej Village) में सब कुछ खत्म हो गया है. बादल फटने (Cloud Burst) के करीब 60 घंटे बाद भी अब तक 36 लोगों का कुछ नहीं पता लगा है. 18 महिलाएं, 8 बच्चे और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved