जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Luckiest zodiac signs: नए साल 2025 की 5 राशियां को मिलेगा सौभाग्‍य, जो चाहेंगे वो हासिल करेंगे

नई दिल्‍ली (New Delhi)। नए साल (freshman year)के लिए हर कोई उत्साहित (No one is excited)रहता है। हर किसी के मन में सवाल आता है कि इस साल उसके जीवन(Life) में क्या बदलाव होंगे, क्या सफलता हासिल(achieve success) होगी, क्या धन का आगमन होगा वगैरह-वगैरह। कुछ समय के बाद नया साल 2025 शुरू होने वाला है। 2025 में शनि, गुरु, मंगल, बुध, सूर्य, बुध व राहु समेत सभी बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें साल 2025 की लकी राशियों के बारे में-

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025 अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 2025 में आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। धन संबंधी मामले सुलझ जाएंगे।


मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का साल 2025 में भाग्योदय हो सकता है। ग्रहों के प्रभाव से आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपको कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है।

मकर राशि- मकर राशि वालों का साल 2025 में कोई सपना पूरा हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से धन कमाने में सफल रहेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के जीवन में साल 2025 में बड़ा बदलाव होगा। नए साल में आपकी किस्मत चमक सकती है। सेहत संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। कुछ जातक विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साल 2025 में आप जो चाहेंगे वह हासिल कर पाएंगे। कड़ी मेहनत का मनमुताबिक परिणाम प्राप्त होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

झारखंड में हुई इंडिया गठबंधन की महत्‍वपूर्ण बैठक, हेमंत सोरेन को फिर से नेतृत्व सौंपने की अटकलें तेज

Wed Jul 3 , 2024
रांची (Ranchi) । झारखंड (Jharkhand) में इंडिया गठबंधन (India Alliance) के विधायकों की बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक (MLA meeting) बुलाई गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की ओर से बुलाई गई यह बैठक राज्य की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ऐसे में इस पर पूरे […]