• img-fluid

    202 दिन तक इन मूलांक वालें लोगों की पलटेंगी किस्‍मत, Shani का साल करेगा मालामाल

  • June 13, 2024

    नई दिल्‍ली(New Delhi) । शनि(Saturn) का साल है 2024 का साल। अंक शास्त्र में शनि(saturn in numerology) का नंबर 8 माना जाता है। साल 2+0+2+4 के अंको को जोड़ने पर टोटल भाग्यांक(Total lucky number when added) 8 निकलता है। शनि दिलचस्प ग्रह(Saturn is an interesting planet) है, जो किस्मत पलट सकता है। अंक विद्या में जन्म तारीख से मूलांक और भाग्यांक निकालकर करियर, लाइफ, धन और सेहत का आंकलन किया जाता है। शनि का ये साल कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं आने वाले 202 दिनों में शनि का साल कीन बर्थ डेट वालों की किस्मत चमकाने वाला है-

    मूलांक-7


    महीने की 7,16, 25 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 7 होता है। मूलांक सात वालों के लिए आने वाले 202 दिन लाभकारी साबित हो सकते हैं। आपके रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। सिंगल लोग रिलेशनशिप में आ सकते हैं। अपनी हेल्थ पर ध्यान रखें और स्ट्रेस से बचें। करियर में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव होना तो नॉर्मल है।

    मूलांक-6

    महीने की 6, 15, 24 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 6 होता है। आने वाले 202 दिन मूलांक 6 वालों के लिए शुभ साबित हो सकते हैं। करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति स्टेबल रहेगी। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। सेल्फ लव पर फोकस करें।

    मूलांक-8

    महीने की 8, 17, 26 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है। जिन लोगों का मूलांक 8 है, उनके लिए आने वाले 202 दिन बेहद ही फायदेमंद माने जा रहे हैं। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना बेहद लाभकारी रहेगा व्यवसाय में खूब लाभ मिलेगा। जॉब ढूंढ रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। वहीं, सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

    मूलांक-5

    महीने की 5, 14, 23 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 5 होता है। आने वाले 202 दिन मूलांक 5 वालों के लिए लकी रहने वाले हैं। इस साल आप खूब ट्रैवल करेंगे। विदेश की यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन स्ट्रांग रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    Share:

    वक्फ बोर्ड मनीलॉन्ड्रिंग केस के आरोपी को राहत से इनकार, अंतरिम जमानत याचिका खारिज

    Thu Jun 13 , 2024
    नई दिल्‍ली(New Delhi) । राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड धन शोधन (wakf board money laundering) मामले में एक आरोपी(accused) को अंतरिम जमानत(Interim bail) देने से इनकार करते हुए कहा कि उसे राहत देने के लिए कोई असाधारण परिस्थिति नहीं है। विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने कौसर इमाम सिद्दीकी की याचिका खारिज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved