img-fluid

रीवा में सामने आया लव जिहाद का मामला, शादी करने कोर्ट पहुंचा प्रेमी जोड़ा, वकीलों ने की धुनाई

  • February 22, 2025

    रीवा । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लव जिहाद का मामला (love jihad case) सामने आया है। एक प्रेमी जोड़ा शादी (Marriage) करने के लिए कोर्ट (Court) पहुंचा था। जैसे ही पता लगा कि दोनों अलग-अलग से जुड़े हैं, वकीलों ने उनकी धुनाई शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को वकीलों के चंगुल बचाया और साथ ले गई।

    मध्य प्रदेश के रीवा कोर्ट में उस समय हंगामा मच गया, जब अलग अलग धर्म के लड़का लड़की विवाह करने पहुंचे। वकीलों को जब दोनों के अलग अलग धर्म के होने का पता चला तो उन्होंने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। घर वालों से छुप कर हिन्दू युवती, मुस्लिम युवक के साथ कोर्ट में शादी करने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को वकीलों के चंगुल से छुड़ाया और अपने साथ थाने ले आई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


    पूरा मामला सिविल लाइंस थाने का है। शुक्रवार को जिला न्यायालय में चोरी छुपे लव मैरिज करने अलग अलग धर्म के प्रेमी जोड़ा आए थे। युवक मुस्लिम परिवार से है तो युवती ब्राह्मण परिवार से जुड़ी बताई जा रही है। मामला लव जिहाद से जुड़ा होने के चलते दोनों को वकीलों ने पकड़ लिया। फिर उनकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस समय पर नहीं आती तो इनका बचना मुश्किल हो सकता था। युवती परिवार से बचकर चोरी छिपे कोर्ट आई थी। कोर्ट में मैरिज के लिए दस्तावेज तैयार कराने के लिए जैसे ही दोनों ने वकील को नाम बताया, उसके बाद हंगामा मच गया।

    दोनों के अलग धर्म की जानकारी होने के बाद दोनों को को पकड़कर वकील पीटने लगे। वकीलों की पिटाई से युवक लहूलुहान हो गया। गनीमत रही कि पुलिस को तत्काल सूचना मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को वकीलों से छुड़ाकर थाने ले गई। सिविल लाइंस थाना के प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि युवक युवती मैरिज करने के लिए कोर्ट गए थे। वहां कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों बालिग हैं। इन्हें थाने में रखा गया है और पूछताछ की जा रही है।

    Share:

    PM मोदी का अलग अंदाज, शरद पवार को सहारा देकर कुर्सी पर बैठाया, गिलास से ऑफर किया पानी

    Sat Feb 22 , 2025
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन (98th All India Marathi Sahitya Sammelan) का उद्घाटन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के एक खास अंदाज की वजह से उनकी खूब प्रशंसा हो रही है। दरअसल, कार्यक्रम में पीएम मोदी शरद पवार (Sharad Pawar) का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved