• img-fluid

    ‘प्यार घमंड नहीं करता, कभी अपमान नहीं करता’, नताशा ने नोट साझा कर हार्दिक पर किया कटाक्ष

  • August 27, 2024

    डेस्क। अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में, एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है। कुछ दिनों पहले वायरल रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ उनके तलाक के पीछे असली कारण यह था कि वह अपने आप में बहुत ज्यादा घमंडी थे। नताशा का यह नोट देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि वायरल खबरों की पीछे जरूर कोई न कोई सच्चाई है।

    हालांकि, नताशा ने अभी तक सार्वजनिक रूप से कारण के बारे में बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि प्यार कैसा होना चाहिए और कैसा नहीं होना चाहिए।


    इस नोट में लिखा था, “प्रेम धैर्यवान होता है। प्रेम दयालु होता है। यह ईर्ष्या नहीं करता। यह घमंडी नहीं होता। यह दूसरों का अपमान नहीं करता। यह स्वार्थी नहीं होता। यह आसानी से क्रोधित नहीं होता। यह गलतियों का कोई हिसाब नहीं रखता। प्रेम बुराई से प्रसन्न नहीं होता, बल्कि सत्य से खुश होता है। यह हमेशा सुरक्षा करता है, हमेशा भरोसा करता है, हमेशा आशा करता है, हमेशा संरक्षण करता है। प्रेम कभी असफल नहीं होता।”

    जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट साझा किया, नेटिजंस ने महसूस किया कि यह हार्दिक के साथ उनके खराब हुए रिश्ते पर कटाक्ष था और उन रिपोर्टों की पुष्टि थी, जिनमें उनके तलाक के पीछे वास्तविक कारण बताया गया था।

    Share:

    भाई की सगाई में नहीं पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, फैंस हुए निराश

    Tue Aug 27 , 2024
    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं। इंटरनेशनल स्टार हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (brother siddharth chopra) की सगाई में शरीक हुईं। यह खास इवेंट PC के पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved