• img-fluid

    हेमंत सोरेन को पटखनी देने वाली लुईस मरांडी JMM के संपर्क में, जानिए भाजपा से क्यों नाराजगी?

  • October 21, 2024

    रांची । झारखंड में विधानसभा(Assembly in Jharkhand) 2024 के लिए बिगुल बज गया है। सभी राजनीतिक दलों (Assembly in Jharkhand)ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभी तक भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और आजसू ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी (First list of candidates released)कर दी है। वहीं इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजियों का दौर जारी है। राजद ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ऐसे में भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक लुईस मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकती हैं। वे सोमवार को झामुमो का दामन थाम सकती हैं।

    2014 में हेमंत सोरेन को था हराया

    जानकारी के मुताबिक, भाजपा की लुईस मरांडी झामुमो के नेताओं के संपर्क में हैं। बता दें कि लुईस मरांडी दुमका से तीन बार चुनाव लड़ चुकी हैं। 2014 के चुनाव में उन्होंने हेमंत सोरेन को हराया था। इससे पहले 2009 और 2019 के चुनाव में उन्हें झामुमो उम्मीदवार हेमंत सोरेन से शिकस्त मिली थी।

    भाजपा से क्यों नाराजगी


    इधर चर्चा यह भी है कि दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए सुनील सोरेन को लेकर भी उनकी नाराजगी थी। सुनील सोरेन के भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के कयास के बाद से ही लुईस झामुमो में शामिल होने की संभावना तलाश रही थी। गौरतलब है कि भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। गठबंधन के तहत भाजपा के खाते में 68 सीटें आई हैं। एनडीए के घटक दल जदयू को तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिम सीट मिली है। जबकि लोजपा (रामविलास) के हिस्से में चतरा सीट आई है।

    आजसू के आठ प्रत्याशी की घोषित की

    एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी ने अपनी पहली सूची रविवार शाम जारी कर दी। पार्टी ने आठ प्रत्याशियों का नाम का ऐलान किया है, जबकि दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को होल्ड किया गया है। पार्टी ने मौजूदा तीनों विधायकों को टिकट दिया है। इनमें सिल्ली से पार्टी सुप्रीमो व विधायक सुदेश कुमार महतो, रामगढ़ से सुनीता चौधरी और गोमिया से लंबोदर महतो को चुनावी समर में उतारा गया है। आजसू ने डुमरी और मनोहरपुर से उम्मीदवार का ऐलान अभी नहीं किया है। बता दें कि एनडीए के घटक दलों में हुए सीट बंटवारे में आजसू को दस सीटें दी गई हैं।

    Share:

    16वें BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस जाएंगे PM मोदी, इस मुद्दे पर हो सकती है बात!

    Mon Oct 21 , 2024
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के निमंत्रण पर 22 और 23 अक्टूबर को कजान (Kazan) में आयोजित होने वाले 16वें BRICS शिखर सम्मेलन (16th BRICS Summit) में हिस्सा लेने रूस जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इस दौरान रूस (Russia) पीएम मोदी (PM Modi) से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved