• img-fluid

    सुबह 4 बजे से लगी देवी मंदिरों में लंबी कतार..रात में बना भोजन किया

  • April 01, 2024

    उज्जैन। सुख सौभाग्य और समृद्धि की कामना को लेकर शीतला माता मंदिरों में रविवार की आधी रात से ही महिलाओं की भीड़ उमडऩे लगी। सुबह तो अधिकांश मंदिरों में महिलाओं की लंबी कतारें नजर आई। सुबह 4 बजे से ही महिलाएँ नहाकर दर्शन करने पहुँच गई थी और लाईन में लग गई थी।



    चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर आज 1 अप्रैल को सीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। सप्तमी पर शीतला माता के पूजन का विधान है। यह पूजन करने से मान्यता है कि महिलाओं के घर और परिवार में सुख समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि शीतला माता पूरे वर्ष परिवार में ज्वर तथा संक्रमित जनित बीमारियों से रक्षा करती है। शीतला स्त्रोत में बताया गया है कि विधि विधान से पूजन करने पर माता प्रसन्न होती है। पूजन में एक दिन पहले बनाए हुए व्यंजनों का माता को भोग लगाया जाता है और उनके समक्ष धूप और अगरबत्ती बगैर जलाए अर्पित किए जाते हैं। इधर कल आधी रात के बाद से ही शहर के विभिन्न शीतला माता मंदिरों पर महिलाओं द्वारा देवी का पूजन प्रारंभ कर दिया गया था। अंकपात मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर हो या फिर कुशलपुरा स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह महिलाओं की लंबी कतारें नजर आ रही थी। मान्यता है कि शीतला माता का पूजन सुबह 11 बजे के पूर्व संपन्न कराना विशेष फलदायी होता है। पं. अमर डिब्बावाला ने बताया कि आज सप्तमी का पर्व रवि योग में मन रहा है और इसका विशेष फल पूजन करने वाली महिलाओं को मिलेगा। कल शाम से ही घरों में शीतला माता पूजन के लिए भोजन बनाने का काम शुरू हो गया था और आज घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है और एक दिन पहले तैयार किया गया भोजन ही परिवार के लोग करेंगे। इधर आज शीतला सप्तमी के अवसर पर बड़लेश्वर महादेव मंदिर स्थित शीतला माता मंदिर को फूलों से सजाया गया। गोलू डोडिया ने बताया कि यह अति प्राचीन मंदिर है। इस दिन दोवी दुर्गा और पार्वती मां की अवतार देवी शीतला की पूजा की जाती है और उन्हें बासी खाने का भोग लगाया जाता है।

    Share:

    एक हजार मजदूरों तक रोज पहुंच रही है पांच रुपए की भोजन थाली

    Mon Apr 1 , 2024
      मजदूर ठीयो और औद्योगिक क्षेत्रों में हर रोज पहुंचती है चार मोबाइल वैन इन्दौर। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न मजदूर ठीयो और मजदूर चौकों क साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में हर रोज चार मोबाइल वैनों से पांच रुपए में भोजन की थाली उपलब्ध कराई जा रही है। इसका हर रोज एक हजार से ज्यादा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved