• img-fluid

    झारखंड चुनाव से पहले लोबिन हेंब्रम ने किया ‘झारखंड बचाओ मोर्चा’ का गठन, 16 दलों को साथ लाने की तैयारी

  • July 27, 2024

    रांची (Ranchi) । झामुमो (JMM) से निलंबित विधायक लोबिन हेंब्रम (Lobin Hembram) की विधायकी खत्म हो गई है। लंबे समय से झामुमो के भीतर ही बगावती भूमिका में रहे लोबिन हेंब्रम ने राजनीतिक संगठन ‘झारखंड बचाओ मोर्चा’ (Jharkhand Bachao Morcha) का गठन किया है। इसी संगठन के जरिए वह विधानसभा चुनाव में बोरियो विधानसभा से चुनावी ताल ठोकेंगे।

    झारखंड में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में झारखंड पीपुल्स पार्टी तीसरा मोर्चा गठन करने में जुटी है। इस मोर्चा में जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस, लोबिन हेंब्रम के संगठन झारखंड बचाओ मोर्चा, मासस के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, झामुमो उलगुलान के अध्यक्ष व पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, वासवी किडो, एनई होरो झापा के अध्यक्ष एलेस्टर बोदरा, झारखंड जनाधिकार पार्टी, एआईएमआईएम समेत 16 दलों व संगठनों को एकजुट करने की कोशिश की जा रही।


    मांडू लोकसभा सीट पर भाजपा ने 2019 चुनाव में जीत दर्ज की थी। तब झामुमो से आए जयप्रकाश भाई भाजपा से चुनाव लड़े थे। उन्होंने तब आजसू के निर्मल महतो को हराया था। वहीं इस सीट पर जयप्रकाश के सगे भाई राम प्रकाश भाई पटेल तीसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा विधायक के पार्टी छोड़ने से इस सीट पर आजसू का दावा मजबूत है। वहीं जयप्रकाश भाई पटेल के कांग्रेस में आने से इंडिया गठबंधन यहां कांग्रेस के खाते में यह सीट देगी। झामुमो यह सीट अपने सहयोगी कांग्रेस के लिए छोड़ सकती है।

    इंडिया और एनडीए से समान दूरी
    झारखंड में जिस तीसरा मोर्चा के गठन की कवायद हो रही, उसका नाम झारखंड नवनिर्माण महासभा रखा गया है। तीसरा मोर्चा इंडिया व एनडीए दोनों ही गठबंधनों से समान दूरी बनाकर चुनाव लड़ेगी। 29 जुलाई को इसकी पहली बैठक पुराने विधानसभा हॉल में आयोजित की गई है। सूर्य सिंह बेसरा ने इस संबंध में जारी पत्र में कहा है कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाकर समान विचारधारा वाले दल गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे।

    Share:

    Bigg Boss Ott 3 : ग्रैंड फिनाले से पहले रणवीर शौरी से बोले अनिल कपूर...

    Sat Jul 27 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3 ) का अब लास्ट वीकेंड का वार दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। अब फिनाले से पहले शो के होस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने आखिरी बार कंटेस्टेंट्स के बिहेवियर को लेकर बात की। अब शुक्रवार को वीकेंड का वार की शूटिंग हुई और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved