img-fluid

‘चलो करते हैं फिर थोड़ी हेरा फेरी, वापस लौट रहे अक्षय-सुनील और परेश

January 31, 2025

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने अपने 68वें बर्थडे पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। वो अपनी सबसे सफल और आइकॉनिक फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ (Hera Pheree) के साथ लौट रहे हैं। क्यों, हो गए ना सरप्राइज? डायरेक्टर ने आखिरकार फैंस की गुहार सुन ली है और अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ “हेरा फेरी 3” बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


‘हेरा फेरी’ किसने नहीं देखी। जिसने नहीं देखी, उसने आधी फिल्म तो सोशल मीडिया के जरिए ही देख ली होगी। फिल्म का लगभग हर सीन आज मीम मैटरियल बन चुका है। सालों से दर्शकों के प्यार ने ‘हेरा फेरी’ को एक कल्ट क्लासिक बना दिया है। ऐसे में जैसे ही “हेरा फेरी 3” का ऐलान हुआ, सोशल मीडिया पर फिर से मीम्स की बाढ़ आ चुकी है।



“चलो करते हैं फिर थोड़ी हेरा फेरी 3”
ये शुरू हुआ खिलाड़ी कुमार से जिन्होंने एक फोटो के जरिए फिल्ममेकर प्रियदर्शन को जन्मदिन की बधाई दी थी। अक्षय इन दिनों प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग कर रहे हैं। अब डायरेक्टर ने बॉलीवुड सुपरस्टार को थैंक्यू कहते हुए कुछ ऐसा लिख दिया है जिसे देखने के लिए फैंस की आंखें तरस गई थीं।

प्रियदर्शन ने अक्की के बर्थडे पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है- “आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार। बदले में मैं आपको एक तोहफा देना चाहूंगा। मैं हेरा फेरी 3 करने के लिए तैयार हूं। क्या आप तैयार हैं अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल।”

बस फिर क्या था, डायरेक्टर के इतना कहने की देरी थी कि फैंस हैरान रह गए और खुशी के मारे झूमने लगे। फिल्म की स्टार कास्ट भी इस अनाउंसमेंट से फूली नहीं समा रही है। स्काई फोर्स फेम एक्टर पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखते हैं- “सर, बर्थडे आपका है और मुझे मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा तोहफा मिल गया। चलो करते हैं फिर थोड़ी हेरा फेरी”।

अन्ना उर्फ सुनील शेट्टी भी इस खबर पर रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने लिखा है- “हेरा फेरी और पूछ पूछ। चलो करते हैं शुरू”।

हेरा फेरी फ्रेंचाइजी
‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी 2000 में शुरू हुई थी जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में कॉमेडी फिल्म जॉनर में एक अलग ही नाम कमा लिया है। फिल्म में अक्षय कुमार ने राजू, सुनील शेट्टी ने श्याम और परेश रावल ने बाबू भैया की भूमिका निभाई थी। फिर छह साल बाद इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ आया और इसे भी दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया। ये फ्रेंचाइजी कितनी आइकॉनिक है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसका एक-एक डायलॉग आज भी फैंस को मुंह जुबानी याद है।

Share:

7 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस स्टारकिड की डेब्यू फिल्म

Fri Jan 31 , 2025
मुंबई। नेटफ्लिक्स की महाराज (Maharaj) से ओटीटी (OTT) डेब्यू करने के बाद अब आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के साथ रोमांटिक कॉमेडी लवयापा में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved