• img-fluid

    कांग्रेस से भाजपा में आए नेता सीखेंगे संघ की विचारधारा

  • November 12, 2020

    • भाजपा चलाएगी प्रशिक्षण कार्यक्रम

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें वे नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे, जो बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। प्रशिक्षण अभियान के दौरान भाजपा संघ की विचारधारा के बारे में बताएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, जो विशेष कार्यपद्धति पर कार्य करती है। विचारधारा के विस्तार को लेकर कार्यकर्ता प्रशिक्षित हों, इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश के 1059 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति, चुनाव प्रबंधन, मीडिया, सोशल मीडिया एवं विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक दल है, जो अपने सामाजिक दायित्वो का निर्वहन करता है। कोरोना काल के संकट में पूरी दुनिया ने देखा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आव्हान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपना सामाजिक दायित्व निभाया और कोई भी गरीब भूखा न रहे, इस बात की चिंता की।

    कार्यशालाएं एवं शिविर लगेंगे
    शर्मा ने कहा कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत से प्रदेश सरकार को ताकत के साथ स्थायित्व मिला है। बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की यही भाजपा के संगठन की विशेषता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों में अलग अलग विषयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा। 19 एवं 20 नवंबर को प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं की कार्यशालाएं होंगी, जिसके पश्चात 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश के 1059 मंडलों में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा।

    Share:

    75 साल के हुए बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत, रेप सीन करने पर घरवालों ने दी थी ये धमकी

    Thu Nov 12 , 2020
    मुंबई। घर से बॉलीवुड मूवीज को देखते हुए कई बार हम इतना खो जाते हैं की हम फिल्म के किरदार को इंसान की पर्सनल लाइफ से जोड़ना शुरु कर देते हैं। सोनू सूद के अलावा इस बात का सही उदहारण बॉलीवुड के विलेन रंजीत भी हैं। शायद आपको ये जान कर हैरानी होगी कि रंजीत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved