• img-fluid

    नेता रूपी वायरस को डेंगी नाव पर नदी में घुमाएं, तब पता चलेगा हकीकत : पप्पू यादव

  • August 08, 2020

    बेगूसराय। जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शनिवार को बेगूसराय में कहा कि कोरोना के वायरस से तबाह हो रहे लोगों को कोरोना का इलाज मिल जाएगा लेकिन वायरस रूपी कथित सुशासन के नेताओं का कोई इलाज नहीं है। सत्ता में बैठे लोग कोरोना के नाम पर लोगों को डरा रहे हैं, ऐसे नेताओं को बाढ़ग्रस्त इलाके में ले जाकर पॉलिथीन पर सुलाना चाहिए। बगैर पानी और जनरेटर के रखना चाहिए, तब पता चलेगा कि मौत और मौत का डर क्या होता है, गरीबी और भूख क्या होता है।

    पप्पू यादव ने कहा कि नेता रूपी वायरस को डेंगी नाव पर ले जाकर नदी का चक्कर लगाएं, तब इन्हें पता चलेगा की जनता कैसे तबाह हो रही है। इन नेताओं के कारण बच्ची और जिंदगी सस्ती हो चुकी है। यह वर्चुअल और डिजिटल में उलझे हैं, इन्हें पता ही नहीं है कि रियल क्या है, जब घर से निकलेंगे और सड़क पर सोएंगे तब पता चलेगा। कोरोना, बाढ़ और अपराध से पूरा बिहार तबाह है। यह कैसा सुशासन है, अभी तक बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है, अब गंगा का पानी उफान पर जा रहा है। लेकिन सरकार ने चार महीने का अभी तक राशन नहीं दिया है, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया, लेकिन क्यों बुलाया गया था। जल प्रलय झेल रही महिलाओं को कई किलोमीटर शौचालय के लिए जाना पड़ता है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में एक भी कच्चा मकान नहीं बचा है, सब तबाह हो गया है। कोरोना में कोई डॉक्टर मरीजों को छूने के लिए तैयार नहीं है, अस्पताल बिना जांच के भर्ती करने को तैयार नहीं हैं, लोग रोड पर मर रहे हैं। अपराधी जो मन में आता है कर रहे हैं। एक भी एमपी-एमएलए कहीं नहीं दिख रहे हैं सबको कोरोना का डर लगता है। लेकिन हम दुखियारी जनता के बीच जा रहे हैं, उनके दुख दर्द को बांट रहे हैं तो कोरोना नजदीक भी नहीं आ रहा है। अभी तक 40 हजार लोगों से मिल चुके हैं। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    'सपा काल के कार्यों का फीता काट रहे मुख्यमंत्री' : अखिलेश यादव

    Sat Aug 8 , 2020
    नोएडा। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 400 से अधिक बेड वाले कोरोना अस्पताल का उद्घाटन कर दिया। यह अस्पताल नोएडा के सेक्टर 39 जिला अस्पताल के नए परिसर में ही मौजूद है। इस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved