• img-fluid

    कानून-व्यवस्था से नहीं होगा कोई समझौता : तेजस्वी

  • November 07, 2020

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान से ठीक पहले तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो उन्होंने संकल्प लिया है, उसे समय रहते पूरा किया जायेगा। महागठबंधन की सरकार सूबे की कानून-व्यवस्था से समझौता करने वाले नहीं हैं। किसी भी दोषी या साजिशकर्ता को अब बख्शा नहीं जायेगा।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास झलक रहा है। शुरू से मैं कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब बिहार संभल नहीं रहा है। वह थक चुके हैं। कल पूर्णिया के धमदाहा में उन्होंने खुद इस बात का एलान कर दिया कि यह उनका अंतिम चुनाव है।

    तेजस्वी ने बिहार के लोगों से कहा कि जिस व्यक्ति ने खुद इस बात का एलान किया हो, ऐसे लोगों को वोट देने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। जनता को इस बात को समझना चाहिए कि बिहार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ रहे हैं। सूबे में किसानों की स्थिति दयनीय है। उनकी हालत अस्पताल की आईसीयू में भर्ती मरीज की तरह है। यहाँ के अस्पतालों में पानी भर जाता है। नीतीश कुमार का यह कहना कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है, ऐसे में समझा जा सकता है कि उन्होंने हार मान ली है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अगर सीएम नीतीश ने 15 साल काम किया होता तो आज शायद यह नौबत नहीं आती। बिहार के कितने नौजवानों को कष्ट उठाना पड़ता है। पूरे सिस्टम को डबल इंजन की सरकार और नीतीश कुमार ने खत्म कर दिया है। नीति आयोग की रिपोर्ट में हर चीज में बिहार फिसड्डी रहा है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    बायो-बबल में अधिक समय तक रहना मानसिक चुनौती : विराट कोहली

    Sat Nov 7 , 2020
    अबू धाबी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टूर्नामेंट और श्रृंखला की लंबाई के बारे में गंभीरता से विचार करना होगा क्योंकि बायो-बबल में अधिक समय तक रहना एक मानसिक चुनौती है। कोरोनावायरस महामारी के कारण, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां संस्करण संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved