• img-fluid

    लश्कर-ए-इस्लाम ने खैबर पख्तूनख्वा में मचाया आतंक, फ्रंटियर कोर की चेक पोस्ट पर किया हमला

  • October 28, 2024

    पेशावर। पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फ्रंटियर कोर की एक चेक पोस्ट पर हमला हुआ है। फ्रंटियर कोर की एक चेक पोस्ट पर हुए हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-इस्लाम ने ली है। पुलिस के मुताबिक हमला रविवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर जिले की तिराह घाटी में एफसी चेक पोस्ट पर हुआ था।


    लश्कर-ए-इस्लाम एक देवबंदी जिहादी आतंकवादी समूह है जो पाकिस्तान के खैबर जिले और अफगानिस्तान के पड़ोसी नांगरहार प्रांत में सक्रिय है। इसी साल 25 अप्रैल को लश्कर-ए-इस्लाम के सरगना हाजी अकबर अफरीदी को खैबर जिले के बारा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया था। लश्कर-ए-इस्लाम अपने आतंकी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इस संगठन का इतिहास विभिन्न समुदायों को धमकाने और डर पैदा करने का रहा है।

    Share:

    धार्मिक नजरिये से अहम है केदारनाथ विधानसभा सीट, बाबा केदार की धरती पर छिड़ी नाक की लड़ाई

    Mon Oct 28 , 2024
    देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से जुड़ी केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव (Kedarnath Assembly by-election) का ताज किसके सर सजेगा, ये राजनीतिक गलियारों में सबसे पसंदीदा चर्चा का विषय है. यहां सीधी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. सोमवार को दोनों पार्टियों को कैंडिडेट्स ने अपने नामांकन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved