• img-fluid

    बीजेपी में आना चाहते थे लहार विधायक गृहमंत्री के बंगले के लगा चुके चक्कर

  • July 10, 2023

    • सिंधिया समर्थक नेता ने नेता प्रतिपक्ष पर लगाए आरोप

    भोपाल। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह द्वारा हाल ही में रावतपुरा सरकार के महंत को लेकर बड़ा बयान दिया था। इसके बाद भाजपा ने डॉ गोविंद सिंह पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। भिंड में सिंधिया समर्थक अशोक चौधरी ने आरोप लगाए हैं कि कमलनाथ सरकार गिरने के बाद गोविंद सिंह भाजपा में आना चाहते थे। सिंह ने भोपाल में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बंगले चक्कर लगाए थे, लेकिन उनके प्रयास असफल रहे।



    चौधरी ने कहा कि डॉक्टर गोविंद सिंह संतों का अपमान करते आए हैं। रावतपुरा सरकार की ख्याति की वजह से लहार क्षेत्र की पहचान देश-विदेश में बनी हुई है। रावतपुरा के रविशंकर महाराज ऐसे संत हैं जिनके अनुवाई लाखों-करोड़ों में हैं ऐसे संतों का अपमान करना भारतीय संस्कृति और करोड़ों भारतीयों का अपमान है। यहां बता दें कि हाल ही में डॉ गोविंद सिंह ने रावतपुर सरकार के महंत को लेकर बड़ा बयान दिया था। ऐसे में भाजपा नेता के बयान को पलटवार से जोड़कर देखा जा रहा है।

    Share:

    पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा का एफआईआर अभियान जारी

    Mon Jul 10 , 2023
    पूर्व संघ प्रमुख को लेकर किए गए ट्वीट का मामला भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सर संघचालक सदाशिव राव गोलवलकर को लेकर ट्वीट करने के विरोध में मप्र भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर अभियान चलाया दिया है। दो दिन के भीतर दिग्विजय के खिलाफ इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और गुना में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved