• img-fluid

    लाड़ली बहना : अब हर महीने की 5 तारीख को आएंगे पैसे

  • April 03, 2024

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने घोषणा की है कि अब हर महीने 5 तारीख को लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna) का पैसा मिलेगा। बहनों को रोजगार से जोडऩे के लिए नई-नई योजना लेकर आ रहे हैं। प्रदेश सरकार (MP Goverment) के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।


    जबलपुर में कार्यकर्तांओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमने फूड सैफ्टी का फैसला लिया। हमारी सरकार ने रजिस्ट्री को आसान किया। हमने डिजिटल लॉकर की सुरक्षा दी। हमने न केवल हवाई सेवा शुरू की, बल्कि अपने हवाई जहाज के लिए टेंडर किया।

    केजरीवाल वह सियार जो नकली शेर बनकर आए थे
    अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि केजरीवाल नकली सियार से शेर बनकर आए थे। घोटालों के कारण केजरीवाल के मंत्री जेल में हैं। अपराधियों को जेल भेजने का फैसला हमने किया है।

    Share:

    20 अप्रैल के बाद 47 तक जाएगा तापमान

    Wed Apr 3 , 2024
    भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज गर्मी के साथ बादल छाने से तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जहां अगले 3-4 दिन तक मौसम में इसी तरह रहेगा, लेकिन इस माह के अंत अर्थात 20 अप्रैल को बाद प्रचंड गर्मी की संभावना व्यक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved