• img-fluid

    Uttarakhand के उधम सिंह नगर में कोलकाता जैसी वारदात, रेप के बाद नर्स का गला घोंटा

  • August 16, 2024

    उधम सिंह नगर। उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी कोलकाता जैसा मामला (case like Kolkata) सामने आया है। यहां उधम सिंह नगर जिले (Udham Singh Nagar district) में नर्स (Nurse) का बलात्कार कर हत्या करने के जुर्म में पुलिस ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एक मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम धर्मेंद्र है और बरेली का निवासी है। उसने 30 जुलाई की रात नर्स के अस्पताल से लौटते समय बलात्कार करके गला दबाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


    पीडिता भी उत्तर प्रदेश की निवासी थी। वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। वारदात के दूसरे दिन जब पीड़िता घर नहीं पहुंची तो उसकी बहन ने उसके गुम होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो एक सप्ताह बाद महिला की लाश बरामद हुई थी। नर्स की लाश उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पड़ी मिली।

    उधम सिंह नगर के सीनियर एसपी मंजुनाथ टी सी ने बताया कि 30 जुलाई को हमें एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जब हमने उसे ढूंढ़ने की कोशिश की तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश में अपने गांव पहुंच चुकी थी। फिर अचानक 8 अगस्त को उसी इलाके के एक खाली प्लॉट में एक महिला की लाश पड़ी होने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि ये लाश गुमशुदगी वाली महिला की है।

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान हमें महिला का फोन राजस्थान में होने की जानकारी मिली थी। तमाम तरह के तकनीकी और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर हमें पता चला कि धर्मेंद्र कुमार नाम का एक शख्स महिला का पीछा कर रहा था। यह घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की है, जब महिला नर्स अस्पताल से काम खत्म करके अपने घर को लौट रही थी। इस आधार पर दैनिक मजदूरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तारी के बाद पता चला कि आरोपी ड्रग्स के नशे का आदी है और वो महिला को नहीं जानता है। वारदात की रात उसने एक महिला को अकेले जाते देखा था। एसएसपी ने बताया कि महिला के साथ उसकी बहस भी हुई। इसके बाद उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले उसने महिला का रेप भी किया। हत्या के बाद वह महिला नर्स का सामान लेकर वहां से फरार हो गया।

    पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही वारदात की रात महिला ने जो कपड़े पहने हुए थे, हमें वो भी बरामद हो गए हैं। मोबाइल फोन और सिम मिलने के बाद से हमें हत्या की वजह जानने में और आसानी हुई थी।

    Share:

    UP: अयोध्या दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दर्जनभर घायल

    Fri Aug 16 , 2024
    बस्ती। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्‍ती जिले (Basti district) में हर्रैया कस्बे (Harraiya town) के महूघाट मनोरमा नदी पुल के पास अयोध्या (Ayodhya) दर्शन (Darshan) करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली (A tractor trolley full of devotees) को अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।श्रद्धालुओं की ट्राली सडक पर पलट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved