• img-fluid

    कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

  • August 23, 2024

    कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया गया है। फिलहाल पॉलीग्राफिक टेस्ट की सहमति के लिए उसे सियालदा कोर्ट ले जाया जा रहा है। संजय रॉय पहले ही अपना अपराध स्वीकार कर चुका है और उसे अपने किए का कोई पक्षतावा नहीं है।

    सीबीआई की जांच के दौरान सामने आया है कि संजय की प्रवृत्ति जानवरों के समान है। वह अश्लील फिल्मों और शराब का आदी भी है। आमतौर पर कोर्ट में आरोपी अपनी जमानत के लिए या हिरासत से बचने के लिए आवेदन करते हैं और वकील की मदद से बहस भी करते हैं। हालांकि, इस मामले में आरोपी खुद अपराध स्वीकार कर चुका है। ऐसे में इन चीजों की जरूरत नहीं होगी।


    कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी। महिला के साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया गया था। इससे उसकी आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट से भी खून निकल रहा था। उसकी गर्दन और कमर की हड्डी भी टूटी हुई थी। इस मामले में संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया तो पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले शराब पी थी और दो रेड लाइट एरिया में भी गया था। यहां से वापस आने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था।

    संजय कोलकाता पुलिस का सहयोगी था। इसी वजह से उसे अस्पताल में आने-जाने की छूट थी। वह अस्पताल के सभी विभागों में बिना किसी रोक-टोक के आ जा सकता था। इसी वजह से वारदात वाली रात भी वह शराब के नशे में होने के बावजूद आसानी से अस्पताल के अंदर पहुंच गया और उस सेमिनार हॉल में भी चला गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।

    Share:

    जनता कह रही है सिंहासन खाली करो, सोरेन सरकार दो महीने की मेहमान- शिवराज सिंह चौहान

    Fri Aug 23 , 2024
    रांची। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार महज दो माह की मेहमान है। उन्होंने कहा कि मैं चार बार मुख्यमंत्री रहा, लेकिन मैं आश्चर्यचकित हूं कि हेमंत सोरेन इतने डरे हुए क्यों है। यहां युवा न्याय मांगने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि सोरेन सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved