• img-fluid

    जानिए किसकी वजह से अभी तक कुंवारी है तब्बू

  • November 02, 2020

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1970 को हुआ था। तब्बू इस साल अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। तब्बू फिल्मी बैकग्राउंड से ही रही हैं। ऐसे में उनका फिल्म इंडस्ट्री में आना तो तय ही थी। अपनी सक्सेसफुल लाइप होने के बाद भी तब्बू आज तक कुंवारी हैं। तब्बू ने अब तक शादी क्यों नहीं की इसका जवाब उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें..

    Also Read : आमिर खान की बेटी इरा खान का हुआ था यौन शोषण

    1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं तब्बू ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार निभाए और पॉपुलर हो गईं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था। यही वजह थी कि काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा लोहा मनवाया कि सभी देखते रह गए। धीरे-धीरे तब्बू अपने फिल्मी सफर में आगे बढ़ने लगीं। इतनी मंझी हुई एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने का श्रेय देव आनंद को जाता है, जिन्होंने अपनी फिल्म ‘हम नौजवान’ में तब्बू को मौका दिया।

    उस वक्त तब्बू महज 14 साल की थीं और इतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तब्बू ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी तब्बू अभी तक कुंवारी हैं। फिलहाल तब्बू का मिंगल होने का कोई इरादा भी नहीं हैं।

    कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल होने का बड़ा कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर आज मैं सिंगल हूं तो वह सिर्फ अजय देवगन की वजह से। तब्बू का यह खुलासा काफी शॉकिंग था। तब्बू ने कहा था, ‘मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आज तक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह सिर्फ अजय है।’

    तब्बू ने आगे कहा, ‘मैं उससे कहती भी थी कि वो मेरे लिए शादी लायक एक लड़का ढूंढ़ दे। लेकिन उसने नहीं ढूंढा। मुझे उम्मीद है कि उसे अब इस बात का अफसोस जरूर होगा। ‘मेरा और अजय का रिलेशन इसलिए स्ट्रॉन्ग है क्योंकि हम दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। अजय बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब वो आस-पास होते हैं तो कोई भी इंसान स्ट्रेस फ्री हो जाता है। हमारा रिश्ता बहुत अलग है।’

     

    Share:

    MP: प्रशासन को मौत का जिम्मेदार बता, वीडियो ट्वीट कर लड़की ने काटी हाथ की नस

    Mon Nov 2 , 2020
    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने हाथ की नस काट कर सुसाइड करने की कोशिश की। युवती ने हाथ की नस काटकर सुसाइड करने से पहले ट्विटर पर वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में किरण राजपूत नाम की इस युवती ने तमाम कागजात दिखाते हुए पुलिस पर अपने पिता के हत्यारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved