• img-fluid

    सुक्खू मंत्रिमंडल का आज पहला विस्तार, जानिए किसे मिल सकता है मौका

  • January 08, 2023

    शिमला (Shimla)। लंबे समय से चल रही उठापटक के बीच आखिरकार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) अपने मंत्रीमंडल का विस्‍तार (cabinet expansion) करने जा रहे हैं, किसे मौका देंगे और किसे नहीं यह तो आज शाम तक पता चल पाएगा।


    जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हिमाचल विधानसभा के धर्मशाला में चल रहे शीतकालीन सत्र के बीच गुरूवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे । सदन की कार्यवाही समाप्त होते ही अचानक मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दिल्ली निकल गए थे। जानकारी अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार की पार्टी हाईकमान से चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री का अचानक दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना था। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस हफ्ते मंत्रीमंडल का विस्‍तान हो जाएगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन है, लिहाजा मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को धर्मशाला वापिस आएंगे। मुख्यमंत्री साफ कर चुके हैं कि हाईकमान की मंजूरी के बाद ही आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है।

    जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के चार हफ्ते बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। दरअसल आठ दिसंबर को विधानसभा चुनाव का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में आया था। 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की थी। मगर, अब तक मंत्रियों का ऐलान नहीं हुआ है। इसे लेकर विपक्ष भी निरंतर हमलावर है और जनता भी बार-बार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल कर रही है। सुक्खू मंत्रिमंडल में अधिकतम 10 मंत्री बनने हैं। कई वरिष्ठ से लेकर युवा विधायक मंत्रियों की दौड़ में चल रहे हैं।



    ये हैं संभावित मंत्रीमंडल के चेहरा

    सोलन जिले से धनीराम शांडिल व संजय अवस्थी, राम कुमार, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, कांगड़ा से चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, रघुबीर सिंह बाली, संजय रत्न, शिमला जिले से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर और कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर का नाम मंत्री की रेस में है।

    Share:

    Twitter में फिर से छंटनी, कंपनी ने ट्रस्ट- सेफ्टी टीम के कई कर्मचारियों को किया बर्खास्त

    Sun Jan 8 , 2023
    कैलिफोर्निया। ट्विटर में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है। कंपनी ने एक बार फिर से ग्लोबल कंटेंट मॉडरेशन को संभालने वाली ट्रस्ट और सेफ्टी टीम से संबंधित यूनिट में कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर कटौती की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार की रात कम से कम एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved