• img-fluid

    KKK14: रोहित शेट्टी ने शालीन के इलाज के खर्च उठाने की कही बात तो छूट गई सबकी हंसी

  • September 09, 2024

    मुंबई। रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की वजह से तो सुर्खियां बटोर ही रहे हैं। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ (KKK14) की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। उनका ये शो हर हफ्ते शनिवार-रविवार रात 9.30 पर कलर्स टीवी (TV) पर प्रसारित होता है। इसका लेटेस्ट प्रोमो तो आया ही है। साथ ही इसके फिनाले को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। इसके जाने का दुख फैंस को तो होगा ही लेकिन उसके बदले उन्हें ‘बिग बॉस 18’ की सौगात भी मिलेगी।

    ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लेटेस्ट प्रोमो में रोहित शेट्टी सभी कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि इस सीजन का पहला चॉपर (हेलीकॉप्टर) स्टंट होने जा रहा है। ये सुन हर कोई शॉक्ड हो जाता है। होस्ट बताते हैं कि खिलाड़ी बाहर लटके होंगे और चॉपर उनको लेकर फ्लाई करेगा। इसी पर शालीन भनोट सवाल करते हैं, ‘सर वो हेलीकॉप्टर ऊपर होगा बहुत!’ तो रोहित कहते हैं, ‘नहीं हम लोग जमीन पर चला रहे हैं। वो चार टायर पर है, ऐसे ही जाता है।’ तो शालीन बोलते हैं, ‘नहीं नहीं, वो हाईट पर है न।’ ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं और रोहित अपना माथा पीट लेते हैं।



    शालीन भनोट के इलाज का खर्चा उठाएंगे रोहित शेट्टी
    फिर शालीन को रोहित बुलाकर बोलते हैं, ‘तुझे हेल्प की जरूरत है। मैं आज तक तुझे बेकार में ही डाट रहा था। हम लोग जब मुबई पहुंचेंगे, हम कुछ डॉक्टर्स को मिलेंगे। मैं खर्चा उठाऊंगा।’ ये सब सुनकर कंटेस्टेंट्स की हंसी ही नहीं रुकती। हालांकि ये एपिसोड 7 सितंबर की रात को ऑन एयर होगा। मगर अब इसके ऑफ एयर होने की भी खबर सुन लीजिए।

    ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का ग्रैंड फिनाले कब?
    जैसा कि 27 जुलाई को इस रियलिटी शो का प्रीमियर हुआ था। अब इसे एक महीने हो चुके हैं। दूसरा महीना शुरू भी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो का आखिरी दिन अक्टूबर में होगा। यानी ‘बिग बॉस 18’ के प्रीमियर से पहले ये ऑफ एयर हो जाएगा। सलमान खान के शो की तारीख कंफर्म तो नहीं, मगर जिस तरह से दावा किया जा रहा है, उस हिसाब से 5 अक्टूबर है। ऐसे में अगर KKK14 का फिनाले हुआ तो वह 28-29 सितंबर को देखने के मिल सकता है।

    Share:

    गुलजार पर हनी सिंह ने कसा तंज, पूछा- 'जिगर कहां होता है औरत का?'

    Mon Sep 9 , 2024
    मुंबई। यो यो हनी सिंह (Honey Singh) ने पंजाबी संगीत को दुनियाभर में पॉपुलर बनाया है. उनका सिंगिंग स्टाइल बॉलीवुड में भी हिट हुआ, हालांकि उनके गीतों ने अक्सर विवादों को जन्म दिया है. कई लोगों ने उन पर महिलाओं से नफरत जताने का आरोप मढ़ा. रैपर-सिंगर ने अब इन आरोपों पर खुलकर बात की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved