• img-fluid

    कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत

  • April 09, 2022

    सुनचियोन। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी (Indian star badminton player) किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 (Korea Open Badminton Championship 2022) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    शुक्रवार को यहां पाल्मा स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में श्रीकांत ने तीन गेम के मैच में दक्षिण कोरिया के सोन वान्हो को शिकस्त दी।


    श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल मैच में वान्हो को 21-12 18-21 21-12 से हराया। यह मुकाबला 62 मिनट तक चला। सेमीफाइनल में श्रीकांत ता सामना जोनाटन क्रिस्टी और कुनलावुत विटिडसर्न के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

    स्थानीय खिलाड़ी सोन वान्हो ने मैच में अच्छी शुरूआत की और 2-0 की बढ़त ले ली। लेकिन दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने लगातार पांच अंक हासिल कर 5-2 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद श्रीकांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहला गेम 21-12 से अपने नाम कर लिया।

    हालांकि दूसरे गेम में वान्हो ने अच्छी वापसी की और श्रीकांत को कड़ी चुनौती दी। अंत में वान्हो ने 21-18 से दूसरा गेम अपने नाम कर लिया और 1-1 की बराबरी कर ली।

    तीसरे गेम में श्रींकात ने वान्हों को कोई मौका नहीं दिया और गेम 21-12 से जीतकर गेम के साथ मैच भी अपने नाम किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    12वीं राष्ट्रीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिताः दिल्ली, झारखण्ड, बंगाल और गुजरात ने जीते अपने मुकाबले

    Sat Apr 9 , 2022
    जम्मू एंड कश्मीर तथा दादर एंव नगर हवेली एंड दमन एवं दीव का मुकाबला 3-3 से रहा ड्रा भोपाल। हॉकी इंडिया (Hockey India) तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 (12th Hockey India National Senior Men’s Hockey Championship-2022) में शुक्रवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved