• img-fluid

    KIA की नई इलेक्ट्रिक कारों ने बाजार में मचाई धूम, जानिए कीमत

  • June 02, 2024

    मुंबई (Mumbai)। किआ (KIA ) ने अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इसमें नया EV3 मॉडल जोड़ दिया है। कंपनी ने इसका ऑफिशियली टीजर जारी करके ग्लोबली पेश कर दिया है। इसके पहले ग्लोबल मार्केट में उसके EV9, EV6 और EV5 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल आ रहे हैं। कंपनी ने इसे E-GMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसे 600Km तक दौड़ाया जा सकता है। बता दें कि इसे जुलाई 2024 तक कोरियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद यूरोप में एंट्री करेगी। भारतीय बाजार में ये अगले साल लॉन्च की जाएगी। ये कंपनी की नई एंट्री लेवल कार भी होगी। जिसकी शुरुआती कीमत करीब 30 लाख रुपए हो सकती है।



    कंपनी ने EV3 में हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर लगाई है। ये मोटर 201 bhp का पावर और 283 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। ये इतनी दमदार है कि महज 7.5 सेकेंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इतना ही नहीं, इसकी टॉप स्पीड 180 kmph है। EV3 को ग्लोबल मार्केट में दो बैटरी पैक ऑप्शन 58.3kWh और 81.4kWh के साथ लॉन्च किया जाएगा। बड़े बैटरी पैक के साथ ये सिगल चार्ज पर 600Km की रेंज देगी। DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 31 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज कर पाएंगे।

    Share:

    सिक्किम में SKM को बहुमत, अरुणाचल में भाजपा को बढ़त

    Sun Jun 2 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों (Assembly elections in Arunachal Pradesh and Sikkim) के लिए वोटों की गिनती जारी है। 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं, सिक्किम में 32 सीटों पर काउंटिंग हो रही है। यहां 19 अप्रैल को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved