• img-fluid

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स चार जून से हरियाणा में, मुख्यमंत्री ने आयोजन का खाका अनुराग ठाकुर को प्रस्तुत किया

  • April 27, 2022

    चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से वर्चुअली मुलाकात के बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तिथि घोषित कर दी। अब यह खेल चार से 13 जून को शाहबाद मारकंडा, अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली और पंचकुला में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में अंडर-18 वर्ग के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इन खेलों में लगभग साढ़े आठ हजार खिलाडिय़ों के 25 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें पांच देसी खेल भी शामिल हैं। ये खेल कोरोना के चलते लगातार टलते आ रहे थे।


    राज्य की बेटियों को समर्पित होगा खेलों का आयोजन
    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष खेलों की तैयारियों की योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि खेलों का आयोजन सुगमता के साथ होगा। आठ मई को पंचकुला में खेलों के मस्कट की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि शाहबाद और पंचकुला में हॉकी स्टेडियम लगभग तैयार है। अंबाला में सभी मौसम के अनुकूल तरणताल तैयार किया गया है।

    पंचकुला में एथलेटिक ट्रैक और बैडमिंटन हॉल बनाए गए हैं। खेलों का आयोजन हरियाणा की बेटियों को समर्पित कर किया जाएगा। खेल मंत्री ने अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने खेल केक्षेत्र में देश के झंडे को बुलंदी से ऊंचाईयां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि जून में होने वाले इन खेलों के लिए कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन होगा। सभी खिलाडिय़ों की टेस्टिंग केपूरे इंतजाम किए जाएंगे।

    Share:

    हैदराबाद के सबसे बड़े मैच विनर साबित होंगे ये 2 घातक गेंदबाज, रफ्तार से मचाते हैं कहर

    Wed Apr 27 , 2022
    नई दिल्ली: केन विलियमसन (Kane Williamson) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से सामने अगली चुनौती गुजरात टाइटंस (GT) की टीम को हराने की है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बुधवार (27 अप्रैल) को शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. हैदराबाद की टीम के लिए इस मुकाबले को जीतना काफी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved