• img-fluid

    चार मैदानों पर खेलो इंडिया प्रतियोगिताएं,102 मैडल बंटेंगे

  • January 27, 2023

    • प्रशासन, निगम, प्राधिकरण सहित अन्य विभाग तैयारियों में जुटे, पहली बार वॉटर स्पोटर््स को भी किया शामिल, दुरुस्त की जा रही है व्यवस्थाएं

    इंदौर। जिस तरह प्रवासी सम्मेलन और ग्लोबल समिट में सरकारी मशीनरी जुटी रही, उसी तरह खेलो इंडिया और उसके बाद जी-20 की बैठक की तैयारी में जिला प्रशासन, पुलिस, निगम, प्राधिकरण सहित अन्य विभाग तैयारियां करवा रहे हैं। इंदौर को 6 खेलों के आयोजन मिले हैं, जो चार मैदानों पर होंगे, जिसमें 33 मैडल सेरेमनी भी रहेगी और कुल 102 स्वर्ण, रजत और कांस्य मैडल विजेताओं को दिए जाएंगे। अभी आयोजित किए गए महोत्सव में 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं पहली बार प्रदेश के सात शहरों में होने वाले इस आयोजन में वॉटर स्पोटर््स को भी शामिल किया है, जो भोपाल और महेश्वर में आयोजित होंगी।

    इंदौर सहित प्रदेश के 7 शहरों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें 27 खेल शामिल किए गए हैं और वॉटर स्पोर्ट्स के आयोजन भी होंगे। इन आयोजनों के लिए जागरूकता हेतु विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आईपीएस एकेडमी में 5 हजार से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे, जिसमें शपथ सहित अन्य जानकारी दी गई। वहीं संभाग के अन्य जिलों में भी होने वाले आयोजनों के मद्देनजर पहुंच मार्ग दुरुस्त करने सहित जहां पर खेल गतिविधियां होंगी उन क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है। इंदौर में भी सभी विभाग इस आयोजन के लिए जुट गए हैं। उसके पश्चात फरवरी के पहले और दूसरे पखवाड़े के बीच जी-20 की बैठकें होना है। खेलो इंडिया के तहत चार मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।


    इन प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष आयु तक के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे। इंदौर में टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, बॉस्केटबाल तथा कबड्डी खेलों की प्रतियोगिताएं बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। इसी तरह इंदौर में फुटबाल की प्रतियोगिता बालक वर्ग में आयोजित की जाएंगी। इन खेलों के लिए कुल 33 मैडल सेरेमनी होंगी। इस सेरेमनी में कुल 102 स्वर्ण, रजत तथा कास्य मैडल बालक और बालिका वर्ग के विजेताओं को मिलेंगे। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में कुल 53 मैडल रहेंगे। इनमें 17 स्वर्ण, 17 रजत तथा 19 कास्य मेडल दिए जाएंगे। इसी तरह बालिका वर्ग में कुल 49 मैडल रहेंगे। इनमें 16 स्वर्ण, 16 रजत तथा 17 कास्य मैडल दिए जाएंगे। अभी आईपीएस एकेडमी में खेलो इंडिया को लेकर आयोजन किया गया। आईपीएस एकेडमी के अध्यक्ष और वास्तुविद् अचल चौधरी, योगेन्द्र जैन, राजेश चौधरी एवं विभाग निदेशक, विभागाध्यक्ष एवं अध्यापकगणों की उपस्थिति में समारोह का कुशल आयोजन किया गया। अपने वक्तव्य में श्री अचल चौधरी ने उपस्थित अतिथिगण, शासकीय अधिकारियों एवं विद्याथियों का आभार प्रकट करते हुए खेलों के प्रति सजग एवं सकारात्मक सोच रखने का संदेश दिया। साथ ही खेलों से संबंधित उपकरणों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से रखने की अपील संस्था प्रमुखों से की। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. किरण बाला सलुजा ने किया। उन्होंने मुख्यत: खेलो इंडिया एंथम, खेलो इंडिया शपथ एवं खेलो इंडिया थीम डांस की जानकारी दी। अंत में खेल के प्रति जागरूक रहने एवं प्रतिदिन शारीरिक खेल खेलने के लिए शपथ लिया गया।

    Share:

    259 करोड़ में बिछेगी मेट्रो ट्रेन की पटरियां, दो कम्पनियां रही अयोग्य

    Fri Jan 27 , 2023
    32 किलोमीटर का ठेका टैक्समाको कम्पनी को मिला, इस माह इंदौर-भोपाल प्रोजेक्ट में निर्माण की रफ्तार हो गई दोगुनी इंदौर। इंदौर भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की अब लगातार समीक्षा के साथ मैदानी अवलोकन किया जा रहा है, ताकि प्रायोरिटी कॉरिडोर पर अगस्त-सितम्बर में ट्रायल रन मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप लिया जा सके। जनवरी माह में निर्माण […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved