• img-fluid

    हिमाचल पहुंची खालिस्तानियों की साजिश, सरकारी इमारत पर लिखे गए विवादित नारे

  • October 04, 2023

    डेस्क। खालिस्तान समर्थकों का मनोबल दिनों-दिन बढ़ता नजर आने लगा है। हर रोज उनके द्वारा किसी न किसी भारत विरोधी कृत्य की खबरें निकल कर सामने आती रहती हैं। हाल के दिनों में पंजाब से खालिस्तान से जुड़ी घटनाएं सामने आती थीं। लेकिन अब इसका ताजा मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है। राज्य के धर्मशाला में स्थित जल शक्ति विभाग की इमारत की दीवार पर खालिसतान जिंदाबाद का नारा लिखने की घटना सामने आई है।

    अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को धर्मशाला में जल शक्ति विभाग की इमारत की एक दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ शरारती तत्वों ने स्प्रे पेंट की मदद से इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर दीवार को दोबारा रंगवाया।


    सरकारी इमारत की दीवार पर विवादित नारा लिखे जाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है। विवादित नारे लिखे जाने वालों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत होनी है। इसके मैच धर्मशाला में भी खेले जाने हैं। ऐसे में इस घटना ने पुलिस प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है।

    कुछ ही दिनों पहले देश की राजधानी नई दिल्ली में भी खालिस्तानियों की करतूत निकल कर सामने आई थी। दिल्ली के ISBT इलाके में एक फ्लाईओवर की दीवारों के साथ-साथ कुछ अन्य जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में स्लोगन लिखवाया गया था। इससे पहले दिल्ली के शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर और महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर 27 अगस्त को खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे पाए गए थे।

    Share:

    World Animals Day पर राहुल गांधी ने मां को दिया सरप्राइज, सोनिया को दिया नूरी नामक डॉगी

    Wed Oct 4 , 2023
    नई दिल्ली। वर्ल्ड एनिमल्स डे (World Animals Day) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा से अपने परिवार में एक नए सदस्य को जोड़ा है। राहुल गांधी ने ‘नूरी’ नाम के एक पालतू कुत्ते को अपने परिवार के नए सदस्य के रूप में जोड़ने का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राहुल गांधी अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved