• img-fluid

    खालिस्तानी पन्नू ने फिर जारी किया धमकी भरा वीडियो; भारत के खिलाफ उगला जहर

  • October 11, 2024

    नई दिल्‍ली । खालिस्तानी संगठन(Khalistani organizations) सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पून्नू(terrorist Gurpatwant Singh Poonu) ने वीडियो जारी कर भारत के खिलाफ जहर उगला(Venom spewed against India) है। उसने देश की एकता के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में भी आंदोलन चलाया जाएगा। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पन्नू ने कहा कि एसजेएफ का मिशन 2024 में वन इंडिया को 2047 तक नन इंडिया करना है। खालिस्तानी ने यह वीडियो कनाडा के विदेश मामलों के डिप्टी मिनिस्ट डेविड मोरिसन के ताजा बयान के बाद जारी किया है। मोरिसन ने बीते दिनों कहा था, ‘कनाडा की नीति एकदम साफ है। भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। भारत एक है और यह पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया गया है।’


    एसजेएफ पंजाब से अलग खालिस्तान स्टेट बनाने की मांग कर रहा है और इसे लेकर वह कथित तौर पर ग्लोबल रेफरेंडम तैयार करने में जुटा है। हालांकि, पन्नू की इस मांग का पंजाब के भीतर शायद ही कोई समर्थन करता हो। मालूम हो कि गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहता है और वकालत करता है। उसने अपने वीडियो में जम्मू-कश्मीर, असम, मणिपुर और नागालैंड में पूर्ण आजादी आंदोलन चलाने की धमकी दी; जैसा की पंजाब में करने का प्रयास है।

    चीन अब अरुणाचल को वापस ले, पन्नू की गुहार

    खालिस्तानी पन्नू ने अपने वीडियो में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी गुहार लगाई। उसने कहा कि जिनपिंग अपनी सेना को आदेश दें और अरुणाचल प्रदेश को वापस लेने का यही समय है। उसने यह झूठा दावा भी किया कि अरुणाचल तो चीन की सीमा का हिस्सा है। पन्नू ने कहा कि एसजेएफ कनाडाई और अमेरिकी नियमों से मिलने वाली सुरक्षा का इस्तेमाल करता रहेगा। उसने कहा कि भारत की संप्रभुता को खत्म करने के प्रयास जारी रहेंगे। खालिस्तानी आतंकी ने यह वीडियो जहां पर रिकॉर्ड किया उसके पीछे एक पोस्टर लगा हुआ था जिसमें लिखा था- ‘2047 नन इंडिया’।

    Share:

    हरियाणा में फॉर्मूला हिट होने के बाद अब यूपी की बारी, BJP ने तैयार की खास रणनीति

    Fri Oct 11 , 2024
    नई दिल्‍ली । हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections)में शानदार जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की नजर उत्तर प्रदेश में(In Uttar Pradesh) होने वाले उपचुनावों(By-elections) पर है। इस चुनाव में भाजपा वही नीति अपनाने के बारे में सोच रही है, जिससे की हरियाणा का ‘दंगल’ जीतने में सफलता मिली है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved