• img-fluid

    पांच साल लिव इन में रखा, कई बार जिस्मानी संबंध बनाए… अब शादी से इनकार

  • January 03, 2022

    • पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया, आरोपी गिरफ्तार

    भोपाल। मंडीदीप में रहने वाली एक युवती को युवक ने प्रेम जाल में फांस लिया। पांच साल पहले आरोपी ने लड़की को माला डालकर शादी करने का झांसा दिया। जालसाज फरियादिया को लेकर भोपाल आ गया और गोविंदपुरा के शुक्रवारा मार्केट में स्थित एक कमरा किराए से लेकर दोनों साथ रहने लगे। पांच साल में कई बार आरोपी ने पीडि़ता के साथ में जिस्मानी संबंध बनाए और शादी नहीं की। लड़की ने शादी के लिए दबाव डालना शुरु किया तो आरोपी ने शादी करने की बात से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पिछले दिनों शादी की बात को लेकर हुए विवाद के बाद में पीडि़ता को घर से निकाल दिया। कल पीडि़ता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करा दिया।



    एसआई मुकेश स्थापक के अनुसार 30 साल की युवती मंडीदीप की निवासी है। वहीं रहने वाले आरोपी अनिल विश्कर्मा से उसका पांच साल पहले परिचय हुआ था। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक होने का फैसला लिया और आरोपी पीडि़ता को लेकर भोपाल आ गया। यहां अनिल ने लड़की को माला डालकर शादी का वादा किया था। जबकि उसने ऐसा नहीं किया और बिना शादी किए लड़की को साथ लेकर रहने लगा। यहां गोविंदपुरा के शुक्रवारा मार्केट में किराए का कमरा लेकर दोनों साथ रहते थे। आरोपी प्रायवेट नौकरी करता था, जबकि पीडि़ता गृहणी है। आरोपी ने यहीं लड़की के साथ ज्यादती की। कई बार उसके साथ में जिस्मानी संबंध बनाए। लड़की जब भी शादी की बात करती आरोपी उसकी बात को टाल देता था। पिछले दिनों पीडि़ता ने शादी करने के लिए अधिक दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं शिकायत करने की बात पर आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। तब पीडि़ता ने कल थाने पहुुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    आईटीबीपीएफ के एसआई ने किया बलात्कार
    चूना भट्टी पुलिस के अनुसार इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स का एसआई आदर्श कुमार नामदेव दिल्ली में पदसथ है। उसकी दोस्ती चूनाभट्टी इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय छात्रा से 6 महीने पहले सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से हुई थी। लड़की यहां एक निजी कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। दोनों में सोशल साइट पर ही नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत होने लगी। इसी बीच दोनों में प्रेम प्रसंग शुरु हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। पिछले दिनों ने आरोपी ने पीडि़ता के रूम पर आकर उसके साथ संबंध बनाए। दोनों ने सगाई भी कर ली। बाद में आरोपी ने पीडि़ता से शादी करने की बात से इनकार कर दिया। लड़की ने थाने आकर शिकायती आवेदन दिया। आवेदन जांच के बाद में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

    Share:

    घाटे में चल रही संस्थाओं को राहत पैकेज देगी सरकार

    Mon Jan 3 , 2022
    भोपाल। किसानों का हित सुरक्षित रखते हुए आर्थिक बोझ झेल रही संस्थाओं को कर्ज से उबारने के लिए शिवराज सरकार मुख्यमंत्री फसल उपार्जन योजना लागू करने जा रही है। इस योजना में संस्थाओं को क्षतिपूर्ति दिया जाएगा। दरसअल किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें उपज का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार गेहूं, धान, मूंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved