img-fluid

जगन मोहन रेड्डी के बनाए ‘शीशमहल’ के आगे केजरीवाल का महल भी फीका, इटालियन मार्बल, सोने की सजावट

March 15, 2025

विशाखापत्तनम। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का “शीशमहल” (sheeshamahal) सुर्खियों में रहा। अब आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) द्वारा बनाए गए एक महल की भी चर्चा तेज हो गई है। दोनों की तुलना होने लगी है। विशाखापत्तनम के रुषिकोंडा हिल (Rushikonda Hill) पर स्थित इस समुद्र के किनारे बने महल की भव्यता देखते ही बनती है। आलोचकों का कहना है कि इस महल को आंध्र प्रदेश का “शीशमहल” कहा जा रहा है। यह महल चार बड़े ब्लॉक्स में फैला हुआ है और इसका क्षेत्रफल 10 एकड़ है।

विशाखापत्तनम के रुषिकोंडा स्थित इस इमारत में पहले जगन मोहन रेड्डी का कैम्प कार्यालय हुआ करता था। अब यह भव्य महल बन गया है। इसमें सोने की सजावट, इटालियन मार्बल की फर्श, शानदार फर्नीचरों, झिलमिलाते झूमर और बाथटब्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस परिसर में पक्की सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, बड़े पैमाने पर जल आपूर्ति और 100 केवी पावर सबस्टेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

दिल्ली की तरह आंध्र प्रदेश में भी सरकार इस महल के उपयोग को लेकर उलझन में है। इस भवन को केंद्र सरकार से मई 2021 में Coastal Regulatory Zone (CRZ) clearance मिल चुका है। हालांकि यह आरोप भी लगाए गए हैं कि इसके निर्माण के लिए रुषिकोंडा हिल का आधा हिस्सा नष्ट कर दिया गया है।



मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अब इस महल के उपयोग को लेकर लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसे जनता के देखने के लिए खोलने का भी प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा, “यह एक केस स्टडी है कि कैसे पूर्व मुख्यमंत्री ने अदालतों को धोखा दिया, पर्यावरण का उल्लंघन किया और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया ताकि वह एक ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जी सकें। ऐसे नेताओं की राजनीति में मौजूदगी पर व्यापक चर्चा की आवश्यकता है। क्या हमें वाकई में ऐसे नेताओं की जरूरत है।”

नायडू ने आगे कहा, “अब तक मुझे यह नहीं पता कि इन इमारतों का उपयोग कैसे किया जाए और इन्हें सरकार के लिए राजस्व उत्पन्न करने का तरीका क्या हो सकता है। ये संरचनाएं पर्यटन विभाग के लिए व्यवहार्य नहीं हैं। एक निर्णय जल्द लिया जाएगा।”

Share:

पंजाब: लुधियाना में नमाज के दौरान पथराव करने का आरोप, 2 समुदायों के बीच झड़प

Sat Mar 15 , 2025
लुधियाना. पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में शुक्रवार दो समुदायों (two communities) के बीच झड़प (Clashes) का मामला सामने आया. जानकारी के मुताबिक, शहर में दो समुदायों के लोग का आमने-सामने आ गए. मुस्लिम समाज (Muslim Brotherhood) के लोगों ने आरोप लगाया कि जुमे की नमाज (namaz) चल रही थी, इस दौरान कुछ लोगों ने […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved