• img-fluid

    हजारों कॉवडियों के साथ धूमधाम से निकाली कॉवड़ यात्रा

  • August 09, 2022

    • सुरक्षा के रहे चाक चौबंद इंतेजाम कॉवड लेकर चल रहे विधायक नें युवाओं के साथ किया

    सिरोंज। बाबा विश्वनाथ धाम तीर्थ क्षेत्र सेवा समिति के तत्वाधान में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को हर्षोल्लास के साथ नगर में विशाल काँवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सुभाष नगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर पवित्र तीर्थ क्षेत्र देवपुर धाम को जाने वाली इस यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु माता बहिनें बुजुर्ग एवं युवा शामिल हुए।
    पूर्व मंत्री स्वण्लक्ष्मीकांत शर्मा के द्वारा वर्षों पूर्व भव्यता के साथ इस काँवड़ यात्रा की शुरुआत समिति के माध्यम से की थी। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को निकाली जाने वाली यात्रा में युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। डी जे पर बज रहे भोलेनाथ के गानों पर युवा नाचते गाते ओर बाबा विश्वनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सुबह ग्यारह बजे समिति के संरक्षक उमाकान्त शर्मा के मार्गदर्शन में नागेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई सिनेमा चौराहाएकठाली बाजारएकस्टम छतरी चौराहे से होती हुई देवपुर पहुँची। इस बीच नगर एवं यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर एवं खीरए हलुआ की प्रसादी वितरित की।


    पालकी में सजी बाबा विश्वनाथ की शाही सवारी
    काँवड़ यात्रा समिति द्वारा विशेष रूप से बाबा विश्वनाथ की आकर्षक पालकी सजाई गई थी। मंदिर में नागेश्वर महादेव एवं पालकी में स्थापित बाबा विश्वनाथ की समिति के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर यात्रा शुरू हुई। समिति द्वारा यात्रा के लिए पवित्र जल से काँवड़ भरी गई थी जिनको लेकर केसरिया वस्त्र पहने पुरुष और पीली साड़ी पहने महिला श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुई।

    काँवड़ लेकर चले विधायकएयुवाओं के साथ किया नृत्य
    बाबा विश्वनाथ की पालकी के आंगे विधायक उमाकान्त शर्मा भी अन्य कांवडिय़ों के साथ आकर्षक सजाई गई काँवड़ को लेकर चल रहे थे। कुछ देर बाद इस काँवड़ को उनके परिजन ओर समिति के सदस्य लेकर चले। कॉवड़ यात्रा में अधिक भीड़ होने से स्वयं विधायक उमाकान्त शर्मा ने भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्था बनाने में सहभागिता की।

    काँवड़ के जल से किया बाबा विश्वनाथ का अभिषेक
    यात्रा के देवपुर पहुँचने के उपरांत मंदिर के सामने बने पंडाल में पंडित पूर्णानंद शर्मा ने मुखारविंद की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत विधायक उमाकान्त शर्मा ने काँवड़ के जल से बाबा विश्वनाथ का पूजन अभिषेक कर क्षेत्र के सुख समृद्धि कल्याण की कामना की।

    Share:

    27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Tue Aug 9 , 2022
    जबलपुर। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। तापमान लुढ़क रहा है। अगले 24 घंटों में भी झमाझम बारिश होने वाली है। आधे प्रदेश यानी की 27 जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है। 13 जिलों में अतिभारी तो 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved