• img-fluid

    कटनी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांकेतिक कलेक्टर बनी नेत्र दिव्यांग जूडो खिलाड़ी

  • March 09, 2022

    बालिकाएं अपनी कमजोरी नहीं, अपनी ताकत को पहचाने: सुदामा चक्रवर्ती

    कटनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर जिले की प्रतिभावान बालिकाओं को सभी के सामने लाने जिला प्रशासन ने इस साल फिर से नवाचार करते हुए राष्ट्रीय नेत्र दिव्यांग जूडो खिलाड़ी सुदामा चक्रवर्ती (National Eye Disabled Judo Player Sudama Chakraborty) को एक दिन का सांकेतिक कलेक्टर बनाया था। मंगलवार सुबह कलेक्टर वाहन से सुदामा चक्रवर्ती कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। साथ ही सांकेतिक कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालय की कार्रवाई समझी।

    सांकेतिक कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि मैंने अपने मन की शक्ति का पहचाना और आज जूडो में अपनी पहचान बनाई। आगे भी वह पैरा ओलंपिक व ओलंपिक में देश के लिए खेलना चाहती हैं। सुदामा चक्रवर्ती ने कहा बालिकाएं अपनी कमजोरी की तरफ ध्यान न दें बल्कि अपनी ताकत को पहचाने और आगे बढ़ें। सांकेतिक कलेक्टर ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में बैठकर आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की।

    कलेक्टर ने सांकेतिक कलेक्टर को जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों पर किस तरह से कार्रवाई होती है, इसकी जानकारी दी। साथ ही जनसुनवाई में आए आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपकर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, सहायक कलेक्टर अंजली रमेश, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

    कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले सांकेतिक कलेक्टर सुदामा चक्रवर्ती ने कचहरी चैक में फ्री टू फ्लाई एकेडमी द्वारा आयोजित महिला मैराथन का शुभारंभ किया। कोमल है..कमजोर नहीं तू.. कविता के साथ सांकेतिक कलेक्टर ने महिला प्रतिभागियों में जोश भरा और हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व विधायक अलका जैन सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

    महिला दिवस पर जिले की सांकेतिक कलेक्टर बनी दिव्यांग जूडो खिलाड़ी सुदामा चक्रवर्ती जिला पंचायत सभागार में विभागों की समीक्षा बैठक शामिल हुई। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे भी मौजूद थे। सीईओ जिला पंचायत ने कार्यालय की ओर पुष्पगुच्छ भंेटकर सांकेतिक कलेक्टर का स्वागत किया। बैठक में मौजूद अधिकारियों से सुश्री चक्रवर्ती ने परिचय प्राप्त किया।

    कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बैठक में कहा कि आज भले ही सब सांकेतिक है लेकिन उसके पीछे उद्देश्य यह है कि यह सिर्फ एक दिन की औपचारिकता न रहे। आज प्रशासनिक क्षेत्र में भी महिलाएं बराबरी से काम कर रही हैं और हमारा अंतिम लक्ष्य यह हो कि महिलाओं को इतना सशक्त बनाएं कि महिला दिवस मनाने की जरूरत ही न पड़े। इस दौरान सहायक कलेक्टर अंजली रमेश, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    Maharashtra : कोरोना के 460 नए मामले मिले, पांच की मौत

    Wed Mar 9 , 2022
    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को 460 कोरोना के नए मरीज (460 new corona patients) मिले हैं जबकि इस दौरान कोरोना से पांच मरीजों की मौत (five patients died of corona) हुई है। सूबे में अब कोरोना के कुल 3209 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 467 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। नागपुर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved