नई दिल्ली (New Delhi)। ‘बारिश के देवता’ (‘God of rain’) को खुश करने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर दो लड़कों की एक-दूसरे से शादी (symbolic marriage two boys to each other) कराने का मामला सामने आया है। यह घटना कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या जिले की है, जहां ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात 2 लड़कों की शादी ( 2 boys married) करा दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के देवता को प्रसन्न करने और इलाके में बारिश लाने के मकसद से यह विवाह कराया गया। साथ ही, इस दौरान दावत का भी आयोजन किया गया। शादी अनुष्ठान मांड्या जिले के कृष्णराजपेट तालुका के गंगेनहल्ली गांव में आयोजित हुआ।
राज्य के कई हिस्सों में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा बारिश नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे भीषण गर्मी से परेशान हैं। उन्होंने इस स्थिति में पुरानी परंपराओं का सहारा लिया। उन्होंने बारिश के देवताओं को खुश करने के लिए इस अजीब परंपरा का पालन किया। इस विवाह समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें पारंपरिक पोशाक पहने दो लड़कों को दूल्हा और दुल्हन के रूप में विवाह समारोह में भाग लेते देखा जा सकता है। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हैं।
विशेष दावत का भी आयोजन
शादी समारोह के हिस्से के रूप में गांव वालों के लिए विशेष दावत का आयोजन किया गया। इस दौरान इन्होंने वर्षा की कमी को पूरा करने के लिए बारिश के देवता से प्रार्थना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कों की आपस में शादी और प्रार्थना का आयोजन उनकी परंपरा का हिस्सा है। इलाके में बारिश नहीं होने पर अक्सर ऐसा किया जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा, ‘राज्य में मानसून की बारिश कमजोर हो गई है। पिछले साल की तुलना में बरसात की कमी है। ऐसे में राज्य के लोगों ने पुरानी परंपराओं का जश्न मनाने का सहारा लिया।’
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved