• img-fluid

    Kareena Kapoor की फैन ने की एक बार छूने की जिद, जानिए क्‍या कहा ?

  • May 07, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi)। बॉलीबुड में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, यही कारण है कि उनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी एक फैन बार-बार उन्हें छूने की जिद कर रही है। करीना कपूर खान गाड़ी से उतरीं और यहीं से ये फैन उनके पीछे पड़ गई। यह फैन बार-बार बस एक ही बात कह रही थी- एक बार छूने दो ना। अरे एक बार छुओ ना। करीना कपूर खान के बॉडीगार्ड ने इस फैन को धकेलकर पीछे किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उनकी फैन हाथ थोकर उनके पीछे पड़ी नजर आ रही है।



    बताया जा रहा है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान वीकेंड नाइट पर बाहर निकले थे जिस दौरान ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया। कमेंट सेक्शन की बात करें तो कुछ लोग इसमें करीना कपूर खान का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल किया है।

    बता दें कि सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान के फैंस उनकी हर फोटो और वीडियो की तारीफ करते हैं। करीना कपूर की उम्र 40 पार है, मगर इस पड़ाव पर भी वह हर लुक में गॉर्जियस लगती हैं। फैंस को सैफ अली खान के साथ उनकी पेयरिंग काफी पसंद है।

    Share:

    कॉन्गो में बाढ़ का कहर, 175 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लापता

    Sun May 7 , 2023
    ब्राजाविले (Brazzaville)। अफ्रीकी देश कॉन्गो (African country Congo) पर प्रकृति का कहर (havoc of nature) टूटा है। बता दें कि कांगो में बीते दो दिनों से जारी भारी बारिश (Heavy rains) और भूस्खलन से बाढ़ (landslides flood) आ गई और इस बाढ़ में अब तक 175 से ज्यादा लोगों की मौत (More than 175 people […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved