• img-fluid

    आगामी सिहंस्थ महापर्व के लिए 919 करोड़ लागत से कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना काम तेजी से चल रहा

  • October 05, 2024

    • ग्राम बमोरा और देवराखेड़ी में टनल बिछाने के लिए खुदाई और जमालपुर में कट एंड कवर किया जा रहा,
    • सेवरखेड़ी- सिलारखड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 614.53 करोड़ की मिली मंजूरी

    उज्जैन। सिहंस्थ 2028 के लिए क्षिप्रा के शुद्धिकरण के लिए 919 करोड़ की महत्वपूर्ण कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का काम तेजी से किया जा रहा है, वहीं शिप्रा को प्रवाहमान बनाने के लिए सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी के बीच परियोजना के लिए 614.53 करोड़ की मंजूरी मिल गई है।



    शिप्रा नदी को निरंतर प्रवाहमान के लिए सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी के बीच सिंचाई परियोजना के साथ कई कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप जल संसाधन विभाग के कार्यों को गति प्रदान की जा रही है जिसकी उज्जैन कलेक्टर नीरजकुमार सिंह सतत मॉनिटरिंग कर रहें हैं। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग मयंक सिंह ने बताया कि 919.94 करोड़ लागत की कान्ह डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना के कार्य मौके पर प्रारंभ हो गए हैं, जिसमें ग्राम बमोरा और देवराखेड़ी में टनल बिछाने के लिए खुदाई और ग्राम जमालपुर में कट एंड कवर का कार्य जारी है। यह परियोजना सिहंस्थ के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। सन 2052 तक के सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना में 40 क्यूमैक्स जल बहाव क्षमता का भूमिगत क्लोज डक्ट का निर्माण किया जा रहा हैं। जिससे जमालपुर के समीप कान्ह नदी पर बैराज निर्माण कर दूषित जल को टनल में भेजा जाएगा और यह पानी क्षिप्रा में नहीं मिल सकेगा। परियोजना में कार्य एजेंसी वेंसर कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड द्वारा 100 मीटर लंबाई में एप्रोच चैनल का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को 42 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। निर्माण उपरांत 15 वर्षों का संचालन एवं रखरखाव कार्य एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

    सेवरखेड़ी-सिलारखेडी मध्यम सिंचाई परियोजना
    क्षिप्रा नदी को निरंतर प्रवाहमान बनाएं रखने लिए सेवरखेड़ी- सिलारखेड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 614.53 करोड़ की विभाग को प्रशासकीय मंजूरी मिल गई है और काम जल्द शुरू किया जाएगा। परियोजना में सेवरखेड़ी में बैराज का निर्माण कर मानसून के समय बैराज से 51 मिली घन मीटर जल को लिफ्ट कर सिलारखड़ी जलाशय में डाला जाएगा, जिसके लिए सिलारखेड़ी जलाशय का विस्तार भी किया जाएगा। परियोजन से ग्रीष्म ऋतु में भी क्षिप्रा नदी प्रवाहमान बनी रहेगी। परियोजना को पूर्ण करने के लिए 30 माह लक्ष्य निर्धारित किया गया।
    कान्ह एवं क्षिप्रा नदी पर बनाए जाएंगे बैराज
    क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए कान्ह नदी पर 5 और क्षिप्रा नदी पर 1 बैराज का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए कुल 36.6 करोड़ की मंजूरी मिल गई है, जिसमें 6.24 करोड़ की लागत से गोठड़ा स्टॉपडेम, 5.06 करोड़ की लागत से पिपलियाराघों क्र 2 बैराज, 6.35 करोड़ की लागत से रामवासा क्र 2 बैराज , 4.56 करोड़ की लागत से जमालपुरा स्टॉपडेम, 5.74 करोड़ की लागत से पंथपीपलई स्टॉपडैम तथा क्षिप्रा नदी पर 8.71 करोड़ की लागत से किठोदाराव बैराज का निर्माण किया जाएगा। सिंहस्थ के लिए 778.91 करोड़ की लागत से 29.21 किमी घाटों का निर्माण प्रस्तावित किया गया हैं। जिसमें शनि मंदिर से लेकर भूखीमाता तक श्रद्धालुओं के सुविधाजनक स्नान के लिए घाटों का निर्माण किया जाएगा।

    Share:

    'If you did not contest the election, it does not mean that there is no aspiration to run the government', Surjewala's big statement on CM post

    Sat Oct 5 , 2024
    Kaithal: Congress MP Randeep Singh Surjewala cast his vote for the Haryana Assembly Elections 2024 at a polling booth in Kaithal on Saturday. Talking to the media outside the polling booth after voting, Surjewala made a big statement about the post of Chief Minister. He said, ‘If you did not contest the election, it does […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved