• img-fluid

    इंदिरा गांधी के हत्यारों का जश्‍न मनाने के लिए कंगना ने सिंगर शुभ की कर दी खिंचाई

  • November 01, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi)। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी (Late Prime Minister Indira Gandhi) को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पंजाबी सिंगर शुभ (punjabi singer shubh) को निशाने पर ले लिया। पूर्व पीएम की ‘कायरतापूर्ण हत्या’ का जश्न मनाने को लेकर उन्होंने शुभ पर सवाल उठाए हैं। खबर है कि पंजाबी सिंगर ने एक कॉन्सर्ट के दौरान पंजाब का नक्शा और इंदिरा गांधी की हत्या की तारीख का जिक्र कर दिया था।

    कंगना ने लिखा, ‘उन लोगों द्वारा एक बुजुर्ग महिला की कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मना रहे हैं, जिन्हें उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए तैनात किया था। जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया जाता है और आप ही भरोसा का फायदा उठाकर उसी हथियार से किसी की हत्या कर देते हैं, जिसकी आपको रक्षा करना चाहिए थी तो ये बहादुरी नहीं, शर्मनाक और कायरता भरा है।’


    आगे लिखा, ‘निहत्थी और अंजान महिला पर ऐसे हमला करने वालों को शर्म आनी चाहिए। एक महिला, जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थीं। इसमें महिमामंडन करने जैसा कुछ नहीं है शुभम जी। शर्म आनी चाहिए।’



    क्या था मामला
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वीडियो में नजर आ रहा है कि पंजाबी सिंगर एक हुडी भीड़ को दिखा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस हुडी पर इंदिरा गांधी की हत्या की तारीख पंजाब के नक्शे पर लिखी हुई है। फिलहाल, इसे लेकर सिंगर की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं आई है। इससे पहले भी पंजाब का नक्शा पोस्ट कर पंजाबी सिंगर विवादों में पड़ चुके हैं।

    शुभ के मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर भी खासा विवाद हुआ था। उनपर खालिस्तानियों का समर्थन करने के आरोप लगे थे। मुंबई में लगे कॉन्सर्ट के पोस्टरों को भी फाड़ दिया गया था। बाद में उनका शो कैंसिल हो गया था।

    कौन हैं शुभ
    शुभ को म्यूजिक इंडस्ट्री का उभरता सितारा भी माना जा रहा है। कनाडा में बसे शुभ मुख्य रूप से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। कहा जाता है कि We Rollin एल्बम से उन्होंने शोहरत हासिल की थी। भारत और कनाडा के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी उनकी काफी फॉलोइंग है।

    Share:

    विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में जीत का जश्न होगा फीका, ICC से बात करने के बाद जय शाह ने बताई वजह

    Wed Nov 1 , 2023
    नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है और फैंस के बीच क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच बीसीसीआई ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया है, जो फैंस को थोड़ा निराश कर सकता है। बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में हवा की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved