• img-fluid

    कंगना मामले में अब शिवसेना बोलेगी नहीं, सिर्फ सुनेगी : संजय राऊत

  • September 14, 2020

    मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि कंगना के मामले में शिवसेना अब बोलेगी नहीं ,सिर्फ सुनेगी और नोट करेगी। जिस कंगना ने मुंबई पुलिस को गाली दी और उसी पुलिस की सुरक्षा लेकर वह राजभवन तक गई। राऊत ने कहा जिनकी सत्ता चली गई है,वह कितने निचले स्तर पर जाकर राजनीति कर रहे हैं, इसे भी शिवसेना नोट कर रही है। इतिहास के पन्नों में इसका काफी महत्व रहता है।

    संजय राऊत ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख रहता है। यह पद संवैधानिक है और पद पर रहने वाले का सम्मान किया जाना चाहिए। सम्मान दोनों तरफ से किया जाना आवश्यक है। इसका भान सभी को रहना ही चाहिए। इस पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में बोलने पर लोगों की भावनाएं भडक़ेंगी ही। इसके बाद अगर कोई किसी के साथ मारपीट करता है,तो सरकार कैसे दोषी हो सकती है।

    संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में 12 करोड़ लोग रहते हैं। कोई किसी से पूछकर हमला नहीं करता है। यह घटना किसी के साथ हो सकती है। मेरे साथ भी हो सकती है। शिवसेना इस तरह की घटनाओं का कभी भी समर्थन नहीं करती है। इस घटना में पुलिस ने तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार किया, लेकिन जिनकी सत्ता चली गई है,उन्होंने इस घटना पर किस तरह राजनीति करने का प्रयास किया ,इसे सभी ने देखा है। सबका समय एक जैसा हमेशा नहीं रहता है। इस समय कौन क्या कर रहा है, यह देश की जनता देख रही है। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। राज्य के 12 करोड़ लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    संजय राऊत ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस घटना में दिलचश्पी दिखा रहे हैं। लेने दीजिए। बिहार में एक सैन्य अधिकारी कैप्टन के घर में घुसकर मारपीट की गई थी। उस समय रक्षा मंत्री कहां थे। भारतीय सेना के प्रति हमें हमेशा आदर हैं और रहेगा। रक्षा मंत्री मुंबई की एक घटना पर बोल रहे हैं,चीन के बारे में चुप हैं,यह पूरा देश देख रहा है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    रेलवे की दिल्ली डिवीजन ने 2 साल बाद किया मोलासेस का लदान

    Mon Sep 14 , 2020
    नई दिल्ली। उत्तर रेलवे की दिल्ली डिवीजन ने दो वर्ष के बाद मोलासेस का लदान कर 74 लाख रुपये की आय अर्जित की। वहीं लखनऊ डिवीजन ने पहली बार मोहन लाल गंज से अजारा के लिए चावल का तथा फैजाबाद से दनकुनी के लिए चीनी का लदान किया गया। इससे एक दिन पहले उत्तर रेलवे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved