रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश के हुसैनाबाद से विधायक ने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। सिंह का भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान भाजपा में स्वागत किया।
झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की लगातार बैठकें चल रही हैं। कुछ दिनों में चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो जाएगा। इस दौरान जेएमएम, कांग्रेस और भाजपा समेत सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन चुनावों से पहले एनसीपी के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने भाजपा जॉइन कर ली है। इसे भाजपा के लिए खुशखबरी के तौर पर देखा जा सकता है क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कमलेश सिंह के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिल सकती है।
भाजपा ने झारखंड चुनावों के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड प्रभारी बनाया है। दोनों ही नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरान एनसीपी के इकलौते विधायक कमलेश सिंह ने भी भाजपा के लिए खुशखबरी दे दी है। उन्होंने हिमंता की उपस्थिति में भगवा चोला पहन लिया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved