• img-fluid

    Kamalnath कल बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई दौरा

  • August 06, 2021

    भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) 7 अगस्त को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे। कांग्रेस (Congress) के मीडिया समन्ययक नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) के मुताबिक शनिवार को सुबह कमलनाथ ग्वालियर से दतिया, शिवपरी और श्योपुर का हवाई दौरा करने वाले हैं। साथ ही वे ग्वालियर में पार्टी नेता एवं अधिकारियों से बाढ़ को लेकर चर्चा करेंगे।

    सिंधिया तोमर भी आएंगे
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए जल्द ही दिल्ली से भी नेता आएंगे। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक-दो दिन में दौरा कार्यक्रम तय हो जाएंगे। हालांकि दोनों नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों पर दिल्ली से नजर रखे हुए हैंं।

    श्योपुर जा सकते हैं कमलनाथ
    श्योपुर में बाढ़ प्रभावित लोग बेहद नाराज हैं। उनकी नाराजगी के चलते गुरुवार केा मुख्यमंत्री का श्योपुर दौरा निरस्त हो गया है। इस बीच खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल श्योपुर पहुंचकर बाढ़ पीडितों से मुलाकात कर सकते हैं।

    Share:

    प्रत्याशी कोई भी हो दांव पर Shiv-Nath की साख

    Fri Aug 6 , 2021
    उपचुनाव में लिए भाजपा और कांग्रेस में तेज हुआ मंथन भोपाल। मप्र में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। दावेदारों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं दोनों पार्टियों में मंथन तेज हो गया है। लेकिन एक बात तो यह है कि उपचुनावों में प्रत्याशी कोई भी क्यों न हो साख […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved