• img-fluid

    कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी स्वीकारी, भारतीय मां का किया जिक्र

  • August 23, 2024

    वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में राष्ट्रपति (President) पद का चुनाव होना है। शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन DNC में कमला हैरिस (Kamala Harris) ने अपनी उम्मीदवारी को आधिकारिक तौर पर स्वीकार ( accepted) किया। यहां उन्होंने लोगों को यह आश्वस्त करने की कोशिश की कि वह एक उम्मीद हैं। कमला हैरिस जब भाषण देनें आईं तो काफी देर तक लोग तालियां बजाते रहे। उन्होंने लोगों को रोका तब जाकर वह अपना भाषण शुरू कर सकीं। कमला हैरिस ने भाषण की शुरुआत अपने पति डग एम्हॉफ को शादी की 10वीं सालगिरह की शुभकामनाओं के साथ की। इसके अलावा उन्होंने अपनी भारतीय माता का जिक्र किया। उन्होंने यह भी माना कि उनकी उम्मीदवारी बेहद अजीबोगरीब हालात में हुई है।



    उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों को बताया कि आखिर उनकी मां ने उनकी परवरिश कैसे की। उन्होंने अपनी मां को एक शानदार ‘5 फुट लंबी भूरी महिला’ के रूप में वर्णित किया। उन्होंने बताया, ‘वह सख्त थीं, एक रास्ता दिखाने वाली थीं। उन्होंने हमें सिखाया कि अन्याय के बारे में शिकायत न करें बल्कि इसके लिए आवाज उठाएं। उन्होंने हमें सिखाया कि कभी आधे-अधूरे मन से कुछ भी नहीं करना चाहिए। और वह खुद इसका एक उदाहरण हैं।’ कमला हैरिस ने भाषण के दौरान लोगों से कहा कि वह उम्मीदवारी स्वीकार करती हैं।

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकारी
    कमला हैरिस ने अपने उस सफर के बारे में बताया जिसके जरिए वह एक वकील बनीं। साथ ही कमला हैरिस ने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में राष्ट्रपति पद के लिए अपनी पार्टी का ऐतिहासिक नामांकन स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा, ‘लोगों की ओर से, प्रत्येक अमेरिकी की ओर से, पार्टी, नस्ल, लिंग या उनके मूल की परवाह किए बिना, मेरी मां की ओर से और उन सभी लोगों की ओर से जो कभी अपनी यात्रा पर निकले हैं, जिनकी कहानी पृथ्वी के सबसे महान राष्ट्र में ही लिखी जा सकती है। मैं संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के लिए आपका नामांकन स्वीकार करती हूं।’ उनके इतना कहते ही लोग झूम उठे।

    अमेरिका के भविष्य का चुनाव
    कमला हैरिस के सामने रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप चुनाव लड़ रहे हैं। कमला हैरिस ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर झुकाव रखने वाले लोगों को सीधे अपील करते हुए कसम खाई कि वह सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनेंगे। चाहे उन्हें वह वोट दें या न दें। उम्मीदवारी स्वीकार करने के बाद उन्होंने इस साल के राष्ट्रपति चुनाव को कमला हैरिस ने अमेरिका के भविष्य की लड़ाई बताया। कमला हैरिस ने ट्रंप पर भी हमला बोला। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने चेतावनी दी कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बनते हैं तो वह देख को खतरनाक नीतियों के रास्ते पर ले जाएंगे।
    Kamala Harris LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की जंग, कमला हैरिस का संबोधन LIVE

    ट्रंप पर बोला हमला
    हैरिस ने कहा, ‘सोचिए डोनाल्ड ट्रंप के पास असीमित ताकत हो। अगर उन्हें फिर सत्ता मिल जाती है तो वह क्या इरादा रखते हैं। वह कैपिटल पर हमला करने वाले उनके चरमपंथी समर्थकों को आजाद करना चाहते हैं। पत्रकारों, राजनीतिक विरोधियों और जिसे भी वह दुश्मन मानते हैं उसे वह जेल में डालने का स्पष्ट इरादा रखते हैं। उनका इरादा अपने ही नागरिकों के खिलाफ सेना तैनात करने का है।’ उन्होंने ट्रंप को लेकर कहा कि वह हमारे देश को पीछे धकेलना चाहते हैं। लेकिन अमेरिका कभी पीछे नहीं जाएगा।

    Share:

    राजस्थान : अडानी समूह पर घोटाले के आरोप की जांच को लेकर कांग्रेस ने घेरा ईडी ऑफिस, डोटासरा बोले- नहीं चलेगी सरकार

    Fri Aug 23 , 2024
    जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस के नेताओं (Congress leaders) ने अडानी समूह (Adani Group) पर लगे घोटाले के आरोपों (scam allegations) की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर गुरुवार को जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved