img-fluid

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कमलनाथ

  • November 06, 2022

    भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मप्र में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मप्र प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाएं एवं अनुमतियां जारी करने को लेकर मांग रखी। हालांकि दोनों नेताओं की इस मुलाकात को सौजन्य बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मप्र में प्रवेश कर रही है। यात्रा मप्र में करीब 380 किमी का चलेगी। इस दौरान कई सभाएं, धार्मिक आयोजन एवं बैठके रहेंगी। यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेसी एवं आम लोगों की भीड़ रहेगी। कमलनाथ की इस मुलाकात को भारत जोड़ा यात्रा से जोड़कर बताया जा रहा है।


    प्रदेश में पर्याप्त खाद का दावा, फिर भी वितरण केंद्रो पर कतारें
    भोपाल। प्रदेश में रबी सीजन के चलते खाद संकट के हालात बन रहे हैं। ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन, भोपाल संभाग के कई जिलों में खाद की भारी किल्लत है। वितरण केंद्र पर किसानों की लंबी कतारे हैं। खाद की वितरण की बिगड़ती व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों से कहा कि खाद वितरण की ऐसी व्यवस्था करें कि कहीं भी खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को लाइन न लगाना पड़े। उपलब्धता के बाद यह सुनिश्चित करें कि वितरण की व्यवस्था भी सही रहे। केन्द्र सरकार से निरंतर आवंटन प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। वितरण का असंतुलन नहीं होना चाहिए। इधर कमलनाथ ने खाद्य वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि प्रदेश में खाद्य संकट गहराया हुआ है। यह जानकारी भी किसान तक पहुँचे। खाद वितरण के सुचारू प्रबंध मैदान में दिखना चाहिए। कंट्रोल रूम से निगाह रखते हुए प्रतिदिन की जानकारी सामने लाई जाए। व्यवस्था में दोषी लोगों को जेल भेजने की कार्यवाही हो। प्रदेश में खाद वितरण के 262 अतिरिक्त काउंटर प्रारंभ किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने निर्देश दिए कि गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।

    Share:

    मप्र में शिक्षकों की मनमर्जी की भर्ती

    Sun Nov 6 , 2022
    चयनित सूत्री तैयार करने में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की गाइडलाइन भी नहीं मान रहे अफसर भोपाल। प्रदेश में सरकारी विभागों में भर्तियों और नियुक्तियों का दौर चल रहा है। बड़ी संख्या में चयन सूचियां शिक्षकों की तैयार हो रही हैं। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त काउंसिलिंग आयोजित की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved