• img-fluid

    कमलनाथ ने प्रदेश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता, जानिए क्या कहा

  • September 27, 2024

    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलग-अलग क्षेत्र में लगातार बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस (Congress) के सभी बड़े नेता सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) पर महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं को अत्यंत निंदनीय बताया है।

    प्रदेश में हर रोज सामने आ रही महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ हो रहे कुकृत्य के समाचार अखबारों में पढ़कर सिर शर्म से झुक जाता है। कमलनाथ ने अपने सोशल साइट एक पर लिखा कि प्रदेश का कोई इलाका ऐसा नहीं है जहां बेटियां और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव @DrMohanYadav51 और उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने का इरादा नहीं रखती।


    असली क़ानून व्यवस्था वह होती है जिसके डर से असामाजिक तत्व इस तरह की घटनाएं अंजाम देने से डरें, लेकिन प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का भय बिलकुल ख़त्म होता जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री से माँग करता हूँ कि इस संबंध में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाए, सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को महिला अपराधों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी जाए और स्कूलों में विशेष कैंप लगाकर बेटियों को अपनी सुरक्षा के उपाय के बारे में सजग और सतर्क होने का प्रशिक्षण दिया जाए।

    Share:

    27 सितंबर की 10 बड़ी खबरें

    Fri Sep 27 , 2024
    1. सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल की कीमतों में कमी से बढ़ी उम्मीद हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Haryana and Jammu and Kashmir assembly elections) के बीच पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के सस्ता होने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (Public sector Companies) को पेट्रोल और डीजल (Petrol and […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved