• img-fluid

    कालका शिमला हाईवे भूस्खलन के चलते फिर बंद, हादसे का शिकार हुई बस

  • August 12, 2023

    शिमला। भूस्खलन (landslide) के चलते कालका शिमला एनएच देर रात से फिर बंद हो गया है। इससे हाईवे (Highway) पर लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चक्की मोड़ के पास भूस्खलन हुआ है। वहीं कांगू में हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation) की बस सड़क धसने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई।


    जानकारी के अनुसार, बस 31-1315 सुंदरनगर शिमला रूट पर जा रही थी। रास्ते में कांगू के पास सड़क अचानक क्षतिग्रस्त होने के कारण चार यात्री घायल हो गए और अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। बस में कल 12 यात्री सवार थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार शाम तक 302 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 989 बिजली ट्रांसफार्मर और 47 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। भूस्खलन होने से कालका-शिमला नेशनल हाईवे आठ घंटे बंद रहा। दोपहर को छोटे वाहनों के बाद शाम को बसों की आवाजाही भी एनएच से शुरू हो गई है। हालांकि, रात को सोनू बंगला में भूस्खलन के कारण हाईवे फिर बंद हो गया। वहीं, चंडीगढ़-मनाली, शिमला-धर्मशाला, मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भी शुक्रवार को दिन भर यातायात बाधित होता रहा।

    Share:

    आंध्र प्रदेश में नए सहयोगियों को ढूंढ रही भाजपा, नहीं चल पाए पवन कल्याण

    Sat Aug 12 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में भाजपा (BJP) को नए सहयोगियों की तलाश है। राज्य के विभाजन व तेलुगुदेशम (telugudesam) से नाता टूटने के बाद पार्टी यहां पर बेहद कमजोर है। यहां पर उसके पास न तो कोई लोकसभा सीट है और न ही विधानसभा सीट। ऐसे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved