• img-fluid

    कलावती यादव होंगी उज्जैन नगर निगम की पहली महिला सभापति

  • August 06, 2022

    • 30 साल बाद मिला श्रीमती कलावती यादव को मौका-1994 से लगातार लड़ रही है नगर निगम के चुनाव-आज सुबह भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार
    • आज सुबह 10 बजे कांग्रेसी पार्षद पहुँचे और कलेक्टर ने 17 पार्षदों को दिलवाई शपथ-बाद में महापौर एवं भाजपा नेता पार्षदों के साथ पहुँचे-कांगे्रस से गब्बर कुवाल को खड़ा किया गया-अग्रिबाण ने कर दी थी दोनों नाम की पूर्व में ही घोषणा-निगम परिसर बना छावनी

    उज्जैन। जैसी कि संभावना थी उसी अनुरूप निगम सभापति पद पर श्रीमती कलावती यादव का बनना तय हो गया..उनके पक्ष में पार्षदों ने भी सहमति जाहिर की थी और वे केबिनेट मंत्री मोहन यादव की बड़ी बहन है एवं लंबे समय से नगर निगम में चुनाव जीतती आ रही है। निगम अध्यक्ष का चुनाव एक तरह से औपचारिकता है क्योंकि कांग्रेस के पास 17 पार्षद हैं और श्रीमती यादव का सभापति बनना तय है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा महापौर सहित पार्टी के 37 पार्षद चुनाव जीते हैं और 54 वार्डों में से केवल 17 वार्डों में ही कांग्रेस के पार्षद जीत पाए हैं। एक दिन पहले महापौर भाजपा पार्षदों में शपथ ग्रहण कर ली थी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षदों ने हिस्सा नहीं लिया था और आज नगर निगम के परिषद हाल में सुबह 10 बजे के लगभग जब सभापति चुनाव का क्रम शुरू हुआ तो सबसे पहले कलेक्टर आशीषसिंह ने कांग्रेस के सभी 17 पार्षदों को सदन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इधर समारोह में सभापति चुनने के लिए समय पर भाजपा के सभी 37 पार्षद सदन में पहुंच गए थे। इधर नगर निगम परिसर को सुबह से ही चारों ओर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा घेरा बना दिया था। सदन में केवल पार्षदों और चुने हुए प्रतिनिधियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। खास बात यह रही कि आज महिला पार्षदों के साथ आए उनके पति और परिजनों को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। महापौर मुकेश टटवाल और भाजपा की ओर से सभापति पद की उम्मीदवार कलावती यादव नगर निगम में आज सुबह एक साथ एक वाहन से पहुँचे। उनके साथ गाड़ी से पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल भी उतरे और उन्होंने नगर निगम द्वार से प्रवेश करना चाहा लेकिन यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और केवल कलावती यादव और मुकेश टटवाल को अंदर जाने दिया। इधर शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस की ओर से तीसरी बार पार्षद चुने गए गब्बर कुवाल को सभापति पद का उम्मीदवार बनाया गया। दोपहर तक सभापति चुनाव के लिए परिषद हाल में मतदान की तैयारी चल रही थी। मीडियाकर्मियों और नगर निगम के स्टाफ को भी प्रवेश पत्र देखकर ही परिसर में प्रवेश दिया जा रहा था। हालांकि कांग्रेस ने भले ही सभापति पद के लिए गब्बर कुवाल को मैदान में उतारा हो लेकिन बहुमत के आधार पर देखा जाए तो अंत में कलावती यादव का निगम सभापति बनना तय है, क्योंकि 54 में से 37 पार्षद भाजपा के हैं और कांग्रेस के पास केवल 17 का आंकड़ा।


    निगम परिसर की सुबह झलकियां

    • सुबह नगर निगम परिसर पुलिस छावनी बना हुआ था।
    • नगर निगम परिसर के बाहरी गेट पर सख्त चैकिंग चल रही थी और पहरे के बीच प्रवेश करने दिया जा रहा था।
    • आगर रोड पर निगम मुख्यालय के बाहर सुबह से गहमा-गहमी बनी हुई थी।
    • भाजपा और कांग्रेस के पाार्षदों के साथ उनके समर्थकों ने भी परिसर में प्रवेश की कोशिश की लेकिन वे पुलिस पहरे के आगे सफल नहीं हो पाए।
    • कांग्रेस और भाजपा की कुछ महिला पार्षदों के साथ उनके पति भी आ गए थे लेकिन चैकिंग के दौरान पतियों को रोक दिया गया।
    • महापौर के साथ आए कई भाजपा नेताओं ने भी नगर निगम परिसर में प्रवेश करना चाहा लेकिन गेट पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जाने नहीं दिया।
    • नगर निगम परिषद हाल में सुबह जब कांग्रेस पार्षदों को कलेक्टर शपथ दिला रहे थे, उस दौरान भी मीडिया और अन्य लोगों को अंदर प्रवेश नहीं दिया। पास धारियों को ही दर्शक दीर्घा तक जाने दिया गया।
    • कल भाजपा के शपथ ग्रहण में एक साधु द्वारा हिन्दू मुस्लिम को लेकर टिप्पणी कर दी और बाद में इस भाषण की चर्चा दिनभर होती रही।

    Share:

    मोदी को कोसा..नारेबाजी करते हुए फूंका महंगाई का पुतला

    Sat Aug 6 , 2022
    टॉवर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद तथा जमकर गुस्सा दिखाया उज्जैन। कांग्रेस द्वारा कल फ्रीगंज टॉवर पर प्रभावी प्रदर्शन किया गया और करीब इस दौरान 500 से अधिक कांग्रेसी मौजूद थे और युवा कांगे्रसियों में गुस्सा दिखाई दिया। महंगाई के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया था। प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि शहर अध्यक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved