• img-fluid

    दुर्गा पंडाल में काजोल ने सबके सामने मारा रानी को थप्पड़! फिर हुई ट्रोल

  • October 11, 2024

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) कई सालों से जुहू में अपना दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Puja Pandal) लगा रही हैं। एक्ट्रेस के इस पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए उनके परिवार के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारे भी पहुंचते हैं। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन भी मां के दर्शन के लिए कई फिल्मी सितारे पहुंचे। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में इसी दौरान का वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग काजोल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।



    काजोल ने सबके सामने मारा रानी को थप्पड़!
    काजोल के दुर्गा पूजा पंडाल में मां के दर्शन के लिए उनकी बहन और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी पहुंची। रानी हर साल काजोल के इस दुर्गा पूजा पंडाल में आती हैं। इसी बीच अब काजोल और रानी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल रानी से कुछ कहती हैं, लेकिन शायद रानी का ध्यान उनकी बात पर न होकर कहीं और था। अपनी बात को अनसुना होता देख काजोल ने रानी के शोल्डर पर एक जोर से थप्पड़ मारा। इसके बाद वो अपनी बात फिर से रानी से कहती हैं। वो शायद अपनी मांथे पर लगे तिलक को दिखाती हैं। रानी उसे ठीक करने की कोशिश करती हैं।

    लोगों ने काजोल की हरकत पर किया ट्रोल
    काजोल और रानी मुखर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स को काजोल का रानी संग ये बर्ताव पसंद नहीं आया है। इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स काजोल के ट्रोल कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘पैसा बोलता है और कुछ नहीं।’ एक ने लिखा, ‘ये दिन पर दिन और भी ज्यादा बदतमीजी होती जा रही हैं।’ ऐसे कई और कमेंट इस वीडियो पर हैं।

    Share:

    ICC Womens T20 World Cup: वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज बना नंबर-1, जानें किस नंबर पर है भारत?

    Fri Oct 11 , 2024
    ICC Womens T20 World Cup Updated Points Table- हेले मैथ्यूज की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम ने गुरुवार, 11 अक्टूबर की रात बांग्लादेश पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज ने इस जीत से ना सिर्फ 2 अंक कमाए है, बल्कि अपने नेट रन रेट में भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved