img-fluid

Sea romance : समंदर की गहराइयों में पति संग रोमांस करती नजर आई काजल अग्रवाल 

November 12, 2020
अभिनेत्री काजल अग्रवाल Kajal Aggrawal हाल ही में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी है और इन दिनों वह अपने पति के साथ मालदीव में हनीमून इंजॉय कर रही है। अपनी जिंदगी के इन खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी कर रही है।
कुछ खूबसूरत तस्वीरों को उन्होंने एक बार फिर फैंस के साथ गुरुवार को साझा की है। इन तस्वीरों में काजल एक ऐसे बैडरूम में है जो समंदर से घिरा हुआ है और उसके आस-पास मछलियां तैर रही है। इन तस्वीरों में वह अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इन तस्वीरों में काजल समंदर की गहराइयों में अपने पति के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू पिछले महीने 30 को शादी के बंधन में बंधे थे।
कोरोना महामारी की वजह से दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे और दोनों ने बहुत सिम्पल तरीके से शादी रचाई थी, जो काफी चर्चा में भी रही। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ ‘मुंबई सागा’ में नजर आएंगी।

Share:

वर्ष 2020 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ दर -8.9 प्रतिशत रहेगी : मूडीज

Thu Nov 12 , 2020
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने गुरुवार को अपनी ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2021-22 रिपोर्ट मेंं कहा कि वर्ष 2020 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ग्रोथ -8.9 प्रतिशत रहेगी है। मूडीज ने इससे पहले जीडीपी के -9.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। मूडीज ने आने वाले वर्ष 2021 के लिए […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved