• img-fluid

    हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया न्यायमूर्ति सबीना को

  • January 21, 2023


    शिमला । उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश (Senior High Court judge) न्यायमूर्ति सबीना (Justice Sabina) को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया (Appointed as Chief Justice) । इस संबंध में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई। मुख्य न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सैयद 21 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे।


    जस्टिस सबीना का जन्म 20 अप्रैल, 1961 को हुआ था। उन्हें 1986 में सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया था। इसके बाद, उन्हें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में सितंबर 2004 में सत्र न्यायाधीश बनीं।

    उन्हें 12 मार्च, 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उसके बाद उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय भेजा गया जहां 11 अप्रैल, 2016 को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। 8 अक्टूबर, 2021 को न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। पहले भी, न्यायमूर्ति सबीना को 25 मई, 2022 से 22 जून, 2022 तक मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया गया था।

    Share:

    CM शिवराज ने किया आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

    Sat Jan 21 , 2023
    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (Indian International Science Festival) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की सोच ही वैज्ञानिक हैं। साइंटिफिक सोच (scientific thinking) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved