• img-fluid

    Jharkhand: दो सीटों पर सस्पेंस बरकरार, बरहेट से सीएम हेमंत सोरेन को घेरने की तैयारी में भाजपा

  • October 20, 2024

    रांची । झारखंड (Jharkhand)विधानसभा चुनाव (assembly elections)के लिए भाजपा ने अपने कोटे(BJP has its quota) की 68 में से 66 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान (Announcement of candidates for 66 seats)कर दिया। 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसके बाद शनिवार को पार्टी के मुख्यालय प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सूची जारी की। भाजपा ने अपने हिस्से की दो सीटों को छोड़कर शेष पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। केवल टुंडी और बरहेट विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों का नाम फाइनल करना है।

    केवल दो सीटों पर सस्पेंस


    भाजपा ने फिलहाल टुंडी और बरहेट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, टुंडी पर आजसू के साथ चर्चा चल रही है। वहीं बरहेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दमदार प्रत्याशी उतारने पर मंथन चल रहा है। बता दें कि एनडीए में भाजपा को 68, आजसू पार्टी को 10, जदयू को दो और लोजपा (आर) को एक सीट मिली है। लेकिन बताया जा रहा है कि टुंडी सीट को लेकर अभी आजसू के साथ मंथन चल रहा है। ऐसे में इन दो सीटों पर भाजपा किसे प्रत्याशी बनाएगी इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है।

    12 महिलाओं को भी टिकट

    भाजपा ने 12 महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया है। कोडरमा, निरसा, छतरपुर से महिला विधायकों को फिर मौका मिला है। वहीं झरिया से रागिनी सिंह, जगन्नाथपुर से पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को उतारा है। नए चेहरों में जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास साहू, पोटका से मीरा मुंडा, चाईबासा से गीता बलमुचू, जमुआ से मंजू देवी और गांडेय में मुनिया देवी को कल्पना सोरेन के खिलाफ मैदान में उतारा है। वहीं जामताड़ा सीट से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है।

    चंपाई और उनके बेटे को टिकट

    झामुमो छोड़कर भाजपा में आए चंपाई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है। वहीं उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उतारा है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू की सियासी एंट्री हुई है। मीरा मुंडा को पोटका से तो पूर्णिमा को जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के धनवार विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

    Share:

    वाराणसी : दीपावली से पहले प्रधानमंत्री मोदी आज काशी में, देशवासियों को देंगे 6,611 करोड़ की सौगात

    Sun Oct 20 , 2024
    वाराणसी। प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज दोपहर करीब दोपहर 1:45 बजे काशी (Kashi) पहुंचेंगे। यहीं से काशी और देश को 6,611.18 करोड़ ( 6,611 crores) की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सिगरा स्टेडियम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved