• img-fluid

    झारखंड : विधानसभा चुनाव को लेकर JMM की पहली सूची जारी, हेमंत और कल्पना समेत 35 उम्मीदवार मैदान में

  • October 23, 2024

    रांची । झारखंड (Jharkhand) में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) ने अपने उम्मीदवारों (Candidates) की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 35 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। लिस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गाण्डेय सीट से जबकि मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    35 सीटों में से 19 सीटें सुरक्षित
    पार्टी ने जिन 35 सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम बताए हैं, उनमें से 19 सीटें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग की हैं। इन 19 सीटों में से 14 अजजा प्रत्याशी हैं, वहीं 5 प्रत्याशी अजा वर्ग के हैं। वहीं एक प्रत्याशी मुसलमान भी है।


    पहली लिस्ट में सिर्फ तीन महिलाएं
    पार्टी ने पहली लिस्ट में घोषित 35 उम्मीदवारों में से सिर्फ तीन महिलाओं को ही टिकट दिया है, जिनमें से एक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मूर्मू सोरेन हैं, दूसरी बेबी देवी हैं जिन्हें डूमरी से टिकट मिला है, वहीं तीसरी महिला उम्मीदवार सबिता महतो हैं, जिन्हें ईचागढ़ से टिकट मिला है।

    झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

    पार्टी उम्मीदवारों की सूची
    बरहेट (अजजा)- हेमंत सोरेन
    राजमहल- एमटी राजा
    बोरियो (अजजा)- धनंजय सोरेन
    महेशपुर (अजजा)- स्टीफन मरांडी
    शिकारीपाड़ा (अजजा)- आलोक सोरेन
    नाला- रविन्द्रनाथ महतो
    दुमका (अजजा)- बसंत सोरेन
    मधुपुर- हफीजुल हसन
    सारठ- उदय शंकर सिंह
    गाण्डेय- कल्पना मुर्मू सोरेन
    गिरिडीह- सुदिव्य कुमार
    डूमरी- बेबी देवी
    चन्दनक्यारी (अजा)- उमाकान्त रजक
    टुण्डी- मथुरा प्रसाद महतो
    बहरागोड़ा- समीर मोहन्ती
    घाटशिला (अजजा)- रामदास सोरेन
    पोटका (अजजा)- संजीव सरदार
    जुगसलाई (अजा)- मंगल कालिन्दी
    ईचागढ़- सबिता महतो
    चाईबासा (अजजा)- दीपक बिरुवा
    मझगांव (अजजा)- निरल पूरती
    मनोहरपुर (अजजा)- जगत मांझी
    खरसावां (अजजा)- दशरथ गागराई
    तमाड़ (अजजा)- विकास मुण्डा
    तोरपा (अजजा)- सुदीप गुड़िया
    गुमला (अजजा)- भूषण तिर्की
    लातेहार (अजा)- बैद्यनाथ राम
    गढ़वा- मिथिलेश कुमार ठाकुर
    जमुआ (अजा)- केदार हाजरा
    भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव
    सिमरिया (अजा)- मनोज चन्द्रा
    सिल्ली- अमित महतो
    बरकट्ठा- जानकी यादव
    धनवार- निजामुद्दीन अंसारी
    लिट्टीपाड़ा- हेमलाल मुर्मू

    Share:

    NPCI ने Paytm को दी नए UPI यूजर जोड़ने की मंजूरी

    Wed Oct 23 , 2024
    नई दिल्ली। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India.- NPCI) ने पेटीएम (Paytm) को नए UPI यूजर को जोड़ने की मंजूरी दे दी है। पेटीएम (Paytm) के अनुसार सभी प्रक्रियात्मक दिशा-निर्देशों और सर्कुलर का पालन करने के बाद यह मंजूरी मिली है। इस कदम से पेटीएम को राहत मिलने की उम्मीद है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved