• img-fluid

    झारखंड : इरफान अंसारी और सीता सोरेन विवाद पर गरमाया, कांग्रेस-भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप हुए और तीखे

  • October 27, 2024

    रांची । झारखंड सरकार (Jharkhand Government) में मंत्री व जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी (MLA Irfan Ansari) और सीता सोरेन (Sita Soren) के बीच अमर्यादित टिप्पणी प्रकरण शनिवार को पूरे उबाल पर रहा। भाजपा (BJP) ने जहां सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से इरफान को बर्खास्त करने की मांग की तो वहीं कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंच गया। दिनभर दोनों तरफ से बयानबाजी होती रही।

    कांग्रेस महिला और युवा विरोधी पार्टी: अन्नपूर्ण देवी
    कोडरमा सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्ण देवी ने कहा कि इरफान ने सीता सोरेन के लिए बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है। महिलाओं के लिए कांग्रेस की क्या सोच है, यह उनके बयान से स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस महिला और युवा विरोधी पार्टी है। कांग्रेस के मन में महिलाओं के लिए ओछी मानसिकता हमेशा से रही है। कांग्रेस ने एक आदिवासी महिला का अपमान किया है। अगर कांग्रेस महिलाओं की इतनी ही चिंता करती है तो कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इरफान अंसारी से टिकट वापस ले लेना चाहिए।


    मैंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया: इरफान
    वहीं, इरफान ने कहा कि कि भाजपा व सीता सोरेन ने मेरे वीडियो को काट-छांट कर पेश किया है। वास्तविक वीडियो में मैंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया, फिर भी भाजपा की चालबाजियों में मेरे खिलाफ झूठ फैलाने के लिए वीडियो को क्रॉप कर पेश किया जा रहा है। सीता सोरेन और भाजपा पर मैं मानहानि का दावा करूंगा और चुनाव आयोग भी जाऊंगा।

    इरफान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें हेमंत: शिवराज
    झारखंड में भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल से इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इरफान ने सीता सोरेन के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने केवल सीता सोरेन का अपमान नहीं किया, बल्कि झारखंड की बहनों और बेटियों का भी अपमान किया है।

    इरफान के आवास का घेराव
    इधर, इरफान अंसारी के विरोध में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने उनके आवास का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह और रांची महानगर अध्यक्ष पायल सोनी के नेतृत्व में महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। उनके इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा कि कांग्रेस को इरफान अंसारी जैसे लोगों का टिकट रद्द करना चाहिए और पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।

    वोट के लिए कितना गिरेंगे हेमंत: बाबूलाल
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन को अपने परिवार की महिला सदस्य के अपमान की चिंता नहीं है। राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए वोट बैंक के लिए कितना नीचे गिरेंगे। कैबिनेट मंत्री द्वारा सीता सोरेन के लिए बोले गए अपमानजनक शब्द को बर्दाश्त कर रहे हैं। थोड़ी भी प्रतिष्ठा बची है तो मुख्यमंत्री को इरफान अंसारी पर कार्रवाई करनी चाहिए।

    Share:

    अनन्या पांडे ने बताया सारा अली खान से क्‍यों लगता था डर? कहा- उनको देख मैं छिप...

    Sun Oct 27 , 2024
    मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (ananya pandey)और सारा अली खान (sara ali khan)ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है। दोनों एक्ट्रेस की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी स्कूल (Dhirubhai Ambani School)से हुई है। अब अनन्या पांडे ने बताया कि उन्हें स्कूल में सारा अली खान से डर लगता था। उन्होंने कहा कि वो सारा अली […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved